5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपटना हाईकोर्ट करेगा बिहार में पुलों के ढहने पर सुनवाई, आया सुप्रीम...

पटना हाईकोर्ट करेगा बिहार में पुलों के ढहने पर सुनवाई, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में पुल ढहने की घटनाओं पर आज यानी बुधवार को सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल जनहित याचिका पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकारों को 14 मई को पटना हाईकोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट का बिहार में पुल ढहने पर बड़ा निर्देश
इस केस में याचिकाकर्ता ने बिहार के पुलों की सुरक्षा जांच को लेकर उठाए जा रहे कदमों की निगरानी कराने की मांग की है। बनने के दौरान ही 3 पुलों के गिर जाने के केस में अफसरों के खिलाफ चल रही डिपार्टमेंटल जांच की भी निगरानी करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि अदालत राज्य सरकार को सुरक्षा जांच की मॉनिटरिंग और अफसरों के खिलाफ की जा रही जांच की निगरानी करने का निर्देश दे।

SC ने जनहित याचिका को सुनवाई के लिए पटना HC भेजा
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने 4 हफ्ते के अंदर मामला हाईकोर्ट ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा, ‘हमें पता है। आपके काउंटर का पहला पेज हमने पढ़ा है। बिहार के पास ये स्कीम है, वो स्कीम है।’ संजीव खन्ना ने इसके बाद कहा कि बेंच ने बिहार सरकार का काउंटर पढ़ लिया है। अब SC इस मामले को पटना हाईकोर्ट भेज रहा है। इसमें जांच की डिटेल्स भी पटना उच्च न्यायालय को भेजी जा रही हैं, जिसमें राज्य सरकार ने बताया है कि वो इस मामले में क्या कर रही है?

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...