5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP के डिप्‍टी CM ब्रजेश पाठक मंच पर नीला ड्रम थामे क्‍यों...

UP के डिप्‍टी CM ब्रजेश पाठक मंच पर नीला ड्रम थामे क्‍यों खड़े हैं? सोशल मीडिया पर तैर रही तस्‍वीर

Published on

लखनऊ:

मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए इस्तेमाल किए गए नीले रंग के ड्रम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स और जोक्स बन रहे हैं। सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च को उसकी हत्या कर दी थी। दोनों ने शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट भर दिया। 1 अप्रैल को लखनऊ में मूर्ख दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सपा के प्रवक्ता दीपक रंजन ने मंच पर नीला ड्रम देकर चौंका दिया। इस घटना से वहां मौजूद लोग खूब हंसे।

ब्रजेश पाठक ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें X हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, ‘आज लखनऊ में आयोजित 7वें लंतरानी हास्य उत्सव कार्यक्रम में सपत्नीक सम्मिलित होकर प्रसिद्ध कवियों की हृदय को प्रफुल्लित करने वाली हास्य प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए। इस मौके पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।

नीला ड्रम खरीदने वालों में आई कमी
गौरतलब है कि सालों से नीले ड्रम का उपयोग लोग घरों का सामान और राशन रखने में करते आए हैं। लेकिन मेरठ के सौरभ हत्‍याकांड के बाद इस‍की छवि पूरी तरह से बदल गई है। मेरठ के व्‍यापारी अब अगर कोई नीला ड्रम खरीदने आता है तो उससे पहचान पत्र भी मांग रहे हैं। इस घटना से हमारा पूरा कारोबार प्रभावित हुआ है। लोग अब नीला ड्रम खरीदने से बच रहे हैं। ज्‍यादातर लोग नीला ड्रम की जगह सफेद और नारंगी रंग के ड्रम खरीदने लगे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...