8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल1, 3, 1, 5, 9, 1, 3, 8... मोबाइल नं की तरह...

1, 3, 1, 5, 9, 1, 3, 8… मोबाइल नं की तरह आउट हुए पाकिस्तानी, कीवी गेंदबाजों का कत्लेआम

Published on

हैमिल्टन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर बुरी तरह से शर्मसार हो रही है। उसे पहले टी20 सीरीज में बुरी हार झेलनी पड़ी तो अब वनडे सीरीज भी उसके हाथ से निकल गई है। मिच हे के तूफानी बैटिंग के बाद बेन सीयर्स (पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 208 रन पर आउट करके दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच 84 रन से जीत लिया। इसके साथ ही उसने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के बड़े बल्लेबाज मोबाइल नंबर की तरह सिंगल डिजिट में आउट हुए। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 1, इमाम उल हक 3, बाबर आजम 1, कप्तान मोहम्मद रिजवान 5, सलमान आगा 9, मोहम्मद वसीम जूनियर 1, हारिस रऊफ 3, आकिफ जावेद 8 रन पर चलते बने।

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए और 9वें विकेट के लिए नसीम शाह के साथ 60 रन की साझेदारी भी की। नसीम ने 51 रन बनाए। दोनों का यह पहला वनडे अर्धशतक है। पाकिस्तानी टीम 41 .2 ओवर में आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए विल ओररुर्के ने पहले छह ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को दो बार लगी।

इसके बाद हारिस रऊफ को भी उनका बाउंसर हेलमेट पर लगा। रऊफ कनकशन (चोट के कारण अचेत होना) टेस्ट में नाकाम रहकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और नसीम ने उनकी जगह ली। वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सीयर्स ने पांच विकेट लिये जबकि जैकब डफी को तीन विकेट मिले।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 292 रन बनाये जिसमें मिच हे ने 99 रन का योगदान दिया। उन्होंने पारी के आखरी ओवर में दो छक्कों और दो चौकों के साथ 22 रन निकाले लेकिन शतक से एक रन से चूक गए। न्यूजीलैंड ने नेपियर में पहला मैच 73 रन से जीता था। तीसरा मैच शनिवार को माउंट माउंगानुइ में शनिवार को खेला जायेगा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...