8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल54 साल के वनडे क्रिकेट इतिहास में जो सिर्फ एक बार हुआ...

54 साल के वनडे क्रिकेट इतिहास में जो सिर्फ एक बार हुआ था, नसीम शाह ने वो कारनामा कर दिया

Published on

हेमिल्टन

वनडे क्रिकेट की शुरुआत 1971 में हुई थी। अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 4862 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इस फॉर्मेट का 4862वां मुकाबला था। हेमिल्टन में खेले गए इस मुकाबले में वो हुआ जो आज तक वनडे क्रिकेट इतिहास में सिर्फ एक ही बार हुआ था। पाकिस्तान की टीम को भले ही हार मिली लेकिन नसीम शाह ने बड़ा कारनामा कर दिया।

11वें नंबर के बल्लेबाज ने फिफ्टी ठोकी
पाकिस्तान के लिए नसीम शाह इस मैच में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह तो प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा नहीं थे। हारिस रऊफ के हेलमेट पर विलियम ओरूकी की गेंद लगी। वह मैदान से बाहर चल गए। कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी जगह नसीम शाह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए। 11वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे नसीम ने 41 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। 27वां वनडे खेल रहे नसीम की यह पहली फिफ्टी थी।

सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम थी फिफ्टी
नसीम शाह ने 44 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के मारे। वनडे क्रिकेट इतिहास में इससे पहले सिर्फ एक ही खिलाड़ी 11वें नंबर पर खेलकर फिफ्टी लगा पाया था। वह खिलाड़ी भी पाकिस्तान का ही था। मोहम्मद आमिर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 28 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी। अब इस लिस्ट में आमिर के साथ नसीम शाह का नाम शामिल हो गया है।

पाकिस्तान को मिली बड़ी हार
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे मैच को कीवी टीम ने 84 रनों से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 292 रन टांगे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने महज 32 रन के अंदर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए और अंत में पूरी टीम 208 रन पर ढेर हो गई। नसीम के अलावा फहीम अशरफ ने फिफ्टी ठोकी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...