15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिलालू यादव की वो इच्छा, जिसे कांग्रेस नहीं पीएम मोदी ने कर...

लालू यादव की वो इच्छा, जिसे कांग्रेस नहीं पीएम मोदी ने कर दी पूरी… शाह ने बताई पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष पर तगड़ा अटैक किया। उन्होंने दो टूक कहा, ‘जो भी प्रस्तावित कानून नहीं मानने की धमकी दे रहा, उन्हें ये साफ-साफ बताना चाहता हूं कि यह संसद की ओर से पारित किया गया कानून होगा और इसे सभी को स्वीकार करना पड़ेगा।’ उन्होंने आगे कहा कि रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट से ये कानून नहीं आएगा।

वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने लालू यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने एक इच्छा जताई थी, जिसे कांग्रेस ने पूरी नहीं किया। ऐसे में पीएम मोदी ने इसे पूरा कर दिया। जानिए क्या थी लालू यादव की वो ख्वाहिश।

अमित शाह ने क्यों लिया लालू यादव का नाम
अमित शाह ने साल 2013 में वक्फ बिल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की एक अपील का जिक्र किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तब लालू यादव ने कहा था कि वक्फ संपत्तियों के नाम पर जमीन चोरी को रोकने के लिए एक मजबूत कानून की जरूरत है। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार से ये इच्छा जताई। शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आप लालू यादव की इच्छाओं को पूरा नहीं कर सके, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कर दिखाया।

जब लालू बोले- सारी जमीनें हड़प ली गईं
अमित शाह ने कहा, ‘लालू यादव ने उस समय कहा था कि सरकार ने जो ये संशोधन विधेयक पेश किया है, सरकार की पहल का हम स्वागत करते हैं। शाहनवाज हुसैन और माननीय सदस्यों ने जो अपनी बातों को यहां रखा है मैं उसका समर्थन करता हूं। लेकिन ये देखिए कि सारी जमीनें हड़प ली गई हैं, चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी। वक्फ बोर्ड में जो काम करने वाले लोग हैं उनके द्वारा सारी प्राइम लैंड को बेच दिया गया है। पटना में ही डाकबंगले की जितनी प्रॉपर्टी थी, सभी पर अपार्टमेंट बन गए, काफी लूट खसोट हुई है। इसलिए मैं चाहता हूं कि भविष्य में आप कड़ा कानून लाइए और चोरी करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भेजिए।’

लालू की वो इच्छा जिसे कांग्रेस नहीं मोदी ने की पूरी- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि लालू यादव ने 2013 में आए वक्फ संशोधन को लेकर ये इच्छा जताई थी। हालांकि, कांग्रेस ने आरजेडी मुखिया की इच्छा पूरी नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरी कर दी। अमित शाह ने आगे कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए यह डर फैलाया जा रहा कि वक्फ विधेयक मुसलमानों के धार्मिक मामलों और उनके द्वारा दान की गई संपत्तियों में दखल है। विपक्ष को वोटबैंक चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है कि हम वोटबैंक के लिए कोई कानून नहीं लाएंगे। कानून न्याय के लिए होता है, लोगों के कल्याण के लिए होता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...