10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमुंबई से करें नागपुर की जमीन की रजिस्ट्री, महाराष्ट्र दिवस से 'वन...

मुंबई से करें नागपुर की जमीन की रजिस्ट्री, महाराष्ट्र दिवस से ‘वन स्टेट वन रजिस्ट्रेशन’ नीति होगी लागू, राजस्व मंत्री का ऐलान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है कि जिससे कि राज्य में कहीं की भी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन कहीं से ही कराया जा सकेगा। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि यह डिजिटल युग है इसलिए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को भी अपग्रेड करना जरूरी है। हम महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई से राज्य में ‘वन स्टेट वन रजिस्ट्रेशन’ प्रणाली शुरू करने जा रहे हैं।

नागपुर की प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन मुंबई में भी
राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे मुंबई में रहने वाले किसी व्यक्ति ने नागपुर में कोई प्रॉपर्टी खरीदी। उस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नागपुर जाना पड़ता है। इससे उस व्यक्ति का समय और खर्च दोनों बर्बाद होता है। लेकिन 1 मई से ऐसा नहीं होगा। नागपुर की प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन मुंबई में भी किया जा सकेगा। इसका कारण उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य संपत्ति के लेन-देन को सरल बनाना और पंजीकरण प्रक्रिया में दक्षता में सुधार करना है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

सरकार ने 100 दिन की योजना बनाई
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कहते हैं कि हमारी सरकार ने 100 दिन की योजना बनाई है। उसी के तहत हमने ‘वन स्टेट वन रजिस्ट्रेशन’ पर तेजी से काम कर रहे हैं। इस काम के लिए हम लोग अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं। एक महीने से हम लोग इसे लागू कर देंगे। इसका फायदा गिनाते हुए राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि राज्य की जनता को राजस्व विभाग की सुविधाएं आसानी से मिले इस पर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। आप यह बदलाव आपको दिखाई देगी।

प्रॉपर्टी खरीदने वालों की परेशानी कम होगी
सरकार के इस नई पहल का प्रॉपर्टी विश्लेषकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे प्रॉपर्टी खरीदने वालों की परेशानी कम होगी और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ऑफिस में अनावश्यक भीड़भाड़ कम होगी। हालांकि, उन्होंने दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...