5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपटना: मंदिर में मां दुर्गा की हो रही थी आरती, लाउडस्पीकर बंद...

पटना: मंदिर में मां दुर्गा की हो रही थी आरती, लाउडस्पीकर बंद करा दिया पुलिस ने; सड़क पर उतर गए लोग

Published on

पटना

दानापुर के आनंद बाजार पुलिस चौकी के पास एक मंदिर में लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस नवरात्र में आरती के दौरान भी बाधा डालती है। इसी वजह से जब लाउडस्पीकर धीमी गति से बज रहा था, तो पुलिस ने उसे भी बंद करवा दिया। इससे नाराज लोगों ने मंदिर में ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
दरअसल, मंदिर में नवरात्र को लेकर कलश स्थापना की गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस मंदिर के मामलों में दखल दे रही है। हंगामे की खबर मिलते ही दानापुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

स्थानीय लोगों का आरोप- पैसे वसूलती है पुलिस
लोगों का कहना है कि पुलिस बाजार में मंदिर के सामने दुकानें खुलवाती है और उनसे पैसे वसूलती है। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस चौकी को ही गोदाम बना दिया गया है। बाजार का सामान पुलिस चौकी में रखा जाता है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मंदिर में ताला लगा दिया।

स्थिति नियंत्रण में है
बाद में पुलिस ने ताला खुलवाकर मंदिर की लाइटें चालू करवाईं। लोगों का आरोप है कि पुलिस नवरात्र के दौरान भी परेशान करती है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि पुलिस नवरात्र के दौरान आरती करते वक्त भी डिस्टर्ब करती है। वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...