5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार के नवगछिया में सब्जी खरीदने के विवाद में दो समुदाय भिड़े,...

बिहार के नवगछिया में सब्जी खरीदने के विवाद में दो समुदाय भिड़े, पत्थरबाजी में कई घायल, गांव छावनी में बदला

Published on

नवगछिया,

बिहार के नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में सब्जी खरीदने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. मामूली कहासुनी ने धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. मामला इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ बच्चे सब्जी खरीदने के लिए पचगछिया बाजार गए थे. वहां हिंदू समुदाय के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और मामला हिंसक हो गया. पत्थरबाजी और मारपीट में कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

पुलिस टीम दल-बल के साथ पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की. हालांकि, दोनों पक्षों के लोग शांत होने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और किसी तरह विवाद को शांत कराया.

गांव में पुलिस तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई नई घटना न हो. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा, ‘झगड़ा सब्जी खरीदने को लेकर 16-18 साल के लड़कों के बीच हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को सामान्य कर लिया है. दोनों पक्षों से आवेदन लेकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा.’

रोहतास के नासरीगंज में दो समुदायों के बीच झड़प, 9 घायल
रोहतास जिले के नासरीगंज इलाके में दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया. इस झड़प में 9 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...