5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाती पकड़ी गई पत्नी, पति से बोली-...

UP: प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाती पकड़ी गई पत्नी, पति से बोली- बीच में आया तो नीले ड्राम में काटकर डाल दूंगी

Published on

कौशाम्बी ,

उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, उसे सौरभ हत्याकांड जैसा अंजाम देने और ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की धमकी दी.

पीड़ित पति राजकुमार साहू ने बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2004 को साधना साहू के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हुए. शुरू में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे पत्नी का व्यवहार बदल गया. वह गाली-गलौज करने लगी और मारपीट करने लगी. राजकुमार का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी के इस बदलाव की वजह बना, क्योंकि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा
राजकुमार ने बताया कि 27 मार्च की रात करीब 9 बजे जब वह घर पहुंचा, तो पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी और 50 हजार रुपये की मांग की. पहले भी पुलिस में शिकायत हुई थी, लेकिन मामला शांत करा दिया गया. अगले दिन फिर पत्नी ने पीटा और नाबालिग बेटी को जबरदस्ती लेकर फरार हो गई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोखराज पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वो काफी डरा हुआ है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...