4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यCM धामी ने बदले थे 17 इलाकों के नाम, मियांवाला को लेकर...

CM धामी ने बदले थे 17 इलाकों के नाम, मियांवाला को लेकर राजपूत समुदाय उतरा विरोध पर, बोला- ये हमारा टाइटल

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हाल ही में राज्यभर में सड़कों समेत 17 जगहों का नाम बदले का आदेश दिया था. धामी सरकार के इस कदम का जहां सत्तापक्ष ने स्वागत किया तो वहीं विपक्ष ने कहा कि सरकार लोगों का ध्यान बांटने के लिए इस तरह के फैसले कर रही है.अब देहरादून के मियांवाला का नाम रामजीवाला करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है.

लोगों का कहना है कि “मियांवाला” शब्द “मियां” से निकला है, जो एक राजपूत उपाधि है और इसका मुस्लिम समुदाय से कोई ताल्लुक नहीं है. स्थानीय लोगों द्वारा लिखे गए पत्र में दलील दी गई है, “मियांवाला देहरादून की स्थापना से पहले भी अस्तित्व में था. इसे मूल रूप से गढ़वाल राजा फतेह शाह के पोते प्रदीप शाह ने 1717 और 1772 के बीच अपने शासनकाल के दौरान गुरु राम राय को प्रदान किया था.’

इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व विभिन्न स्रोतों में दर्ज है, जिसमें जॉर्ज विलियम्स की 1874 की पुस्तक मेमोयर्स ऑफ़ देहरादून और एच.जी. वाल्टन का 1990 का प्रकाशन देहरादून गजेटियर शामिल है. ये रिकॉर्ड बताते हैं कि मियांवाला गुरु राम राय को उपहार में दी गई ज़मीनों में से एक थी.”

जिलाधिकारी को लिखा पत्र
मियांवाला के लोगों द्वारा जिलाधिकारी को लिखे पत्र में लोगों ने कहा, आपके संज्ञान में लाना चाहेंगे की देहरादून के अस्तित्व से पहले का है रांगड राजपूतों का ‘मियांवाला. राजा फतेहशाह के पोते प्रदीपशाह ने सत्ताशीन होने पर गुरु रामराय को और 4 गांव भेंट किए. इनमें से एक मियावाला भी था. प्रदीप शाह का शासनकाल वर्ष 1717 से 1772 के बीच रहा. वर्ष 1815 में अंग्रेज दून में काबिज हुए. दून के सुपरिंटेंडेट रहे जीआरसी विलियम्स की वर्ष 1874 में लिखी पुस्तक ‘मेमोयोर ऑफ देहरादून और एचजी वॉल्टन की 1990 की पुस्तक ‘देहरादून गजेटियर’ समेत दून के बारे में जानकारी देने वाली अग्रेंज लेखकों की पुस्तकों में मियांवाला का उल्लेख मिलता हैं. मियांवाला के आस-पास चारों और स्थित गांव शुरू से ही पहाड़ी और गोरखाली बहुल रहें हैं.’

पत्र में आगे कहा गया है कि मियांवाला ऐतिहासिक नाम और धरोहर है जिससे कि हमारे बड़े-बुजर्ग और पूर्वजों का मान-सम्मान है, हमारी पहचान ही मियांवाला से है और रहेगी. परन्तु कुछ राजनीति करने वालों ने हमारे मियांवाला का नाम बदलने की कोशिश की हैं और हमारे समाज को बांटने की कोशिश कर रहें है. लोगों ने अंत में डीएम से मांग की है कि हमारे क्षेत्र का नाम न बदला जाएं उसे मियांवाला ही रहने दिया जाएं.

कहां-कहां बदले गए नाम
इस्लामिक नामों वाले कुछ क्षेत्रों का नाम अब हिंदू देवताओं के नाम पर रखा गया है. देहरादून में मियांवाला क्षेत्र का नाम बदलकर रामजीवाला कर दिया गया है. इसी तरह, रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेब नगर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है. रुड़की के खानपुर गांव का नाम बदलकर श्री कृष्ण नगर कर दिया गया है. हल्द्वानी में नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया जा रहा है. पंनचक्की-आईटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोलवलकर मार्ग किया गया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...