4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास पूजा करने के दौरान...

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास पूजा करने के दौरान झुलसीं, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती

Published on

नई दिल्ली,

डॉ. गिरिजा व्यास अपने घर के पूजाघर में रोजाना की तरह पूजा कर रही थी कि इसी दौरान दीपक से उनकी चुनरी में आग लगी और तेजी से कपड़ों में फैल गई. इससे वह झुलस गईं और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास सोमवार को राजस्थान के उदयपुर शहर में अपने घर में आरती करते समय झुलस गईं.व्यास (79) को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. हालात गंभीर होने के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया.

आरती करते समय झुलसीं
उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि व्यास आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनके दुपट्टे में नीचे जल रहे दीपक से आग लग गई. जैसे ही आग लगी तो वह चिल्लाने लगीं जिसके बाद वहां परिजन पहुंचे और तुरंत कपड़ों से आग बुझाई गईं और परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए.

परिजन में उन्हें लेकर तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचे. हालात गंभीर होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.व्यास कांग्रेस की एक प्रमुख नेता हैं, जिन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में काम किया है. वह राजस्थान कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...