4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यझाड़ियों में लाल सूटकेस, अंदर से आ रही थी बदबू, हरियाणा पुलिस...

झाड़ियों में लाल सूटकेस, अंदर से आ रही थी बदबू, हरियाणा पुलिस ने खोल कर देखा तो अंदर मिली महिला की सिर कटी लाश

Published on

फरीदाबाद:

खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में मवई गांव के पास झाड़ियों में सूटकेस में एक महिला की सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल समेत अन्य पुलिस अधिकारी और फरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र 28 से 30 साल बताई जा रही है। आशंका है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। खेड़ीपुल थाना पुलिस को बुधवार दोपहर सूचना मिली कि मवई गांव के पास झाड़ियों में एक लाल कलर का सूटकेस पड़ा है। उससे बदबू आ रही है।

दिल्ली पुलिस से किया जा रहा संपर्क
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब सूटकेस खोला तो उसमें महिला का धड़ था, लेकिन गर्दन गायब थी। सूचना पर डीसीपी सेंट्रल उषा और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी नरेश का कहना है कि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। उनका कहना है कि ये भी आशंका है कि दिल्ली में किसी ने हत्या करके शव यहां फेंककर फरार हो गया होगा। फिलहाल दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

डीएसपी ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद ऊषा ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हत्या मामला है। महिला की हत्या कर उसका शव लाल रंग के सूटकेस में डाला गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि महिला के पूरे बदन पर सिर्फ अंडरगार्मेंट थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...