5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकानपुर में महिला BJP नेता की मौत पर बवाल, पैर दर्द की...

कानपुर में महिला BJP नेता की मौत पर बवाल, पैर दर्द की शिकायत पर परिजन ले गए थे अस्पताल, इंजेक्शन लगने के बाद तोड़ा दम

Published on

कानपुर ,

यूपी के कानपुर में बीजेपी की एक महिला नेता के पैर में दर्द उठा. परिजन उन्हें लेकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे. यहां उनका इलाज शुरू हुआ. इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगाया गया. लेकिन कुछ देर बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई. आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि मरीज को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. परिजनों ने नर्सिंग होम में बवाल काट दिया. उनका आरोप है कि इस दौरान नर्सिंग होम के लोगों ने तीमारदारों से मारपीट भी की. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ.

मृतका की बेटी मुंबई में एक्टिंग करती है. वो परिजनों के साथ मां को अस्पताल ले गई थी. लेकिन मौत के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो नर्सिंग होम के स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की. सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौके पर पहुंच गए.

जानिए पूरा मामला
पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर स्थित अर्शिया हॉस्पिटल का है, जहां बुधवार रात पैर दर्द का इलाज कराने बीजेपी की अंतर्राष्ट्रीय महिला सभा की नेता सुनीता शुक्ला पहुंची थीं. उनके साथ उनकी बेटी तृप्ति और रिचा भी थीं. तृप्ति मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग करती हैं. सुनीता की बेटियों का कहना है कि मम्मी के पैर में दर्द था, पैर सुन्न हो रहे थे, जिसका इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे. हॉस्पिटल में उस समय कोई डॉक्टर नहीं था. सिर्फ कंपाउंडर और नर्स थे. वही मां को देख रहे थे. कुछ ही देर में वो मम्मी को सीधे आईसीयू में लेकर चले गए. वहां उन्होंने ना जाने कौन सा इंजेक्शन लगाया कि मम्मी की हालत बिगड़ गई और फिर उनकी मौत हो गई.

तृप्ति और रिचा ने कहा कि जब हमने मम्मी की मौत पर सवाल पूछना शुरू किया तो अस्पताल प्रशासन के लोगों ने हमारे साथ मारपीट की. हंगामा होने पर मौके पर पुलिस और बीजेपी के नेता पहुंचे. बीजेपी विधायक नीलिमा कटिहार भी अस्पताल पहुंच गई थीं. पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी भी पहुंचे हुए थे.

मृतका की बेटियों का आरोप है कि अस्पताल को आईसीयू चलाने की परमिशन नहीं है, इसके बावजूद भी वह आईसीयू चला रहा था. इस मामले में एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है. वह बॉडी का पोस्टमार्टम भी नहीं करना चाहते हैं. उनसे बात की जा रही है. वह जो तहरीर देंगे, उसी के अनुसार जांच करके कार्रवाई की जाएगी. मामले में सीएमओ ऑफिस को भी सूचना दे दी गई है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...