4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'औरंगजेब, जो हम मराठों को समाप्त करने आया था, उसे यहीं गाड़ा...

‘औरंगजेब, जो हम मराठों को समाप्त करने आया था, उसे यहीं गाड़ा गया है’, छत्रपति संभाजीनगर में MNS ने लगाए पोस्टर

Published on

छत्रपति संभाजीनगर,

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में औरंगजेब की कब्र को लेकर एक अनोखा अभियान शुरू किया है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में मनसे ने बैनर लगाए हैं, जिनमें औरंगजेब की कब्र की दूरी को किलोमीटर में दर्शाया गया है. यह कब्र खुल्दाबाद में स्थित है, जो छत्रपति संभाजीनगर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है. मनसे का कहना है कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि लोगों को पता चले कि “मराठों पर हमला करने वाला दुश्मन कहां गाढ़ा गया है.”

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने हाल ही में गुडी पाडवा के मौके पर आयोजित सभा में कहा था, “औरंगजेब, जो हम मराठों को खत्म करने आया था, उसे यहीं गाढ़ा गया है. यह इतिहास हर किसी को जानना चाहिए. हमारी अगली पीढ़ी के हर युवा को, हर स्कूली बच्चे को यह बात पता होनी चाहिए.” इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मनसे ने शहर में यह बैनर अभियान शुरू किया है.

बैनर में क्या लिखा है?
मनसे द्वारा लगाए गए बैनरों में शहर के प्रमुख स्थानों से खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र तक की दूरी को साफ-साफ दर्शाया गया है. इनमें शामिल हैं:
क्रांतिचौक से 27 किमी
जिला न्यायालय से 26 किमी
बाबा पेट्रोल पंप से 25 किमी
होली क्रॉस स्कूल से 24 किमी
नगर नाका से 23 किमी
पडेगांव से 21 किमी
शरनापुर से 14 किमी

इन बैनरों का मकसद लोगों में यह जागरूकता फैलाना है कि औरंगजेब, जिसे मराठा इतिहास में एक क्रूर शासक के तौर पर देखा जाता है, उसी महाराष्ट्र की धरती पर दफन है.छत्रपति संभाजीनगर के मनसे जिला अध्यक्ष सुमित खम्बेकर ने कहा, “हमने ये बैनर इसलिए लगाए हैं ताकि हर किसी को पता चले कि हम पर हमला करने वाला दुश्मन कहां गाढ़ा गया है. यह हमारा इतिहास है और इसे सबको जानना चाहिए. हमारी पार्टी इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि लोग अपने इतिहास से जुड़े रहें और उसे भूलें नहीं.”

विवादों में औरंगजेब की कब्र
औरंगजेब की कब्र पहले भी कई बार विवादों में रही है. कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने इसे हटाने की मांग की है, जबकि यह एक संरक्षित स्मारक है, जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) करता है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...