5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानती, सचिन पायलट को बताया 'क्रश'... कौन हैं...

पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानती, सचिन पायलट को बताया ‘क्रश’… कौन हैं हरियाणा के लेडी सरपंच नैना झोरड़

Published on

सिरसा

हरियाणा के सिरसा जिले में बणी नाम का एक गांव है। इस गांव की महिला सरपंच नैना झोरड़ हैं। महिला सरपंच नैना आजकल चर्चा में हैं। इसके पीछे की वजह है उनका एक बयान। उन्होंने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को अपना ‘क्रश’ बताया था। बता दें कांग्रेस नेता सचिन पायलट अभी टोंक से कांग्रेस के विधायक हैं। नैना इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जब इस बारे में सरपंच नैना झोरड़ से बात की गई, तो उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। हर किसी का किसी न किसी से क्रश होता है। अगर लोग इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भी कह रहे हैं, तो उन्हें बस यही कहना है कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

कौन हैं नैना झोरड़
नैना झोरड़ अभी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से जुड़ी हुई हैं। उन्हें सिरसा की महिला विंग का प्रधान बनाया गया है। नैना पहली बार 2023 में सुर्खियों में आई थीं। तब उन्होंने एक जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैरों में अपना दुपट्टा फेंक दिया था। ये घटना खूब वायरल हुई थी। तब बणी गांव की सरपंच नैना झोरड़ शिकायत लेकर आई। उसने कहा कि मेरे पति पर झूठा केस दर्ज किया गया है। वहां कुछ बहस हुई और नैना ने अचानक अपना दुपट्टा निकालकर मनोहर के पैरों में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाया। वहीं खट्टर ने भी जांच के आदेश दे दिए। नैना का कहना था कि पति पर ही हमला हुआ और उन्हीं पर केस दर्ज कर लिया गया।

पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की
सरपंच नैना झोरड़ ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बहुत पसंद हैं। उनकी पसंद की वजह बताते हुए नैना जी ने कहा कि सचिन पायलट बहुत सौम्य, सुंदर और शांति पसंद इंसान हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो कभी सचिन पायलट से मिली नहीं हैं। लेकिन, जब वो 14 साल की थीं, तभी से उन्हें सचिन पायलट पसंद हैं।

पाकिस्तान क्यों जाना चाहती हैं नैना
पॉडकास्ट में नैना झोरड़ से उनसे पूछा गया कि वो कौन से देश में घूमना चाहती है तो उन्होंने कहा कि मुझे घूमने का शौक है। मैं एक बार पाकिस्तान जाना चाहती हूं। पाकिस्तान की आम जता भी हमारे जैसी है। मैं पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानती। वह भी बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...