8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल17 चौके, 15 छक्के... क्रिकेट किंग से प्रिंस ऑफ क्रिकेट तक पर...

17 चौके, 15 छक्के… क्रिकेट किंग से प्रिंस ऑफ क्रिकेट तक पर अकेले भारी, IPL में खूब गरज रहा बल्ला

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 में अब तक 14 मैच हो चुके हैं। आखिरी मैच में क्रिकेट किंग विराट कोहली और प्रिंस ऑफ क्रिकेट शुभमन गिल की भिड़ंत हुई थी। रोचक बात यह है कि दोनों का ही बल्ला कुछ खास नहीं कर सका। ये दोनों ही फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ से बाहर नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने अपने बल्ले के दम पर गेंदबाजों की नाम में दम कर दिया है। जी हां, यहां बात निकोलस पूरन की हो रही है, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जबरदस्त खेल दिखाया है। वेस्टइंडीज के इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज ने इस सीजन में अपनी पावर हिटिंग से विपक्षी गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है।

आईपीएल 2025 में पूरन ने अब तक खेले गए तीन मैचों में दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 75 है। पूरन ने कुल 189 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में वह नंबर वन पर बने हुए हैं। इसके अलावा पूरन अन्य बल्लेबाजों की तुलना में टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में 32 चौके-छक्के लगाकर सबसे आगे चल रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में निकोलस पूरन के अलावा किस टीम के किस खिलाड़ी ने चौके-छक्के की बरसात की है।

निकोलस पूरन के बाद गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 186 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में पूरन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 25 चौके-छक्के लगाए हैं। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के नाम इस सीजन में 23 चौके-छक्के हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वह साई सुदर्शन के बाद तीसरे नंबर पर हैं। जोस बटलर ने 3 मैचों की 3 पारियों में 166 रन बनाए हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दो मैचों की दो पारियों में 21 चौके-छक्के लगाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी चौथे स्थान पर हैं। अय्यर ने 149 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 24 चौके-छक्के लगाकर टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर हैं। एक और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर अपना प्रभाव छोड़ते हुए मिशेल मार्श ने 3 मैचों की 3 पारियों में 21 चौके-छक्के लगाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं।

आईपीएल 2025 में 14 मैच के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
निकोलस पूरन LSG 3 3 189 63 219.77 17 15
साई सुदर्शन GT 3 3 186 62 157.63 16 9
जोस बटलर GT 3 3 166 83 172.92 14 9
श्रेयस अय्यर PBKS 2 2 149 206.94 8 13
ट्रैविस हेड SRH 3 3 136 45.33 191.55 18 6
मिशेल मार्श LSG 3 3 124 41.33 182.35 13 8
अनिकेत वर्मा SRH 3 3 117 39 205.26 5 12
रुतुराज गायकवाड़ CSK 3 3 116 38.67 156.76 13 4
ईशान किशन SRH 3 3 108 54 203.77 11 6
रचिन रविंद्र CSK 3 3 106 53 132.5 7 4

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...