5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यवक्फ बिल पर जेडीयू के समर्थन से मुस्लिम नेताओं में नाराजगी, कासिम...

वक्फ बिल पर जेडीयू के समर्थन से मुस्लिम नेताओं में नाराजगी, कासिम अंसारी और नवाज मलिक ने दिया इस्तीफा

Published on

पटना

वक्फ बिल को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के समर्थन के बाद पार्टी के मुस्लिम नेताओं में असंतोष बढ़ गया है. इस मुद्दे पर पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता डॉ. मोहम्मद कासिम अंसारी ने पार्टी से इस्तीफा दिया. इस घटनाक्रम के थोड़ी देर बाद जेडीयू नेता मो. नवाज मलिक ने भी पार्टी छोड़ दी. नवाज मलिक जेडीयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव हैं. दोनों नेताओं का कहना है कि वह पार्टी द्वारा वक्फ बिल को समर्थन दिए जाने से नाराज हैं. बता दें कि डॉ. अंसारी जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे हैं और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की ढाका विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी रह चुके हैं.

नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा देते हुए कासिम अंसारी ने कहा कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब ये यकीन टूट चुका है. वक्फ बिल पर जेडीयू के स्टैंड से हम जैसे लाखों करोड़ों समर्पित भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है.

कासिम अंसारी ने कहा कि लोकसभा में ललन सिंह ने जिस तेवर और अंदाज से अपना वक्तव्य दिया और इस बिल का समर्थन किया, उससे हम लोग काफी मर्माहत हैं. वक्फ बिल हम भारतीय मुसलमानों को खिलाफ है. हम इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकते. यह बिल संविधान के कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है. इस बिल के जरिए भारतीय मुसलमानों को जलील किया जा रहा है. साथ ही ये बिल पसमांदा विरोधी भी है. जिसका अहसास न आपको (नीतीश कुमार) है न ही आपकी पार्टी को. मुझे अफसोस हो रहा है कि अपनी जिंदगी के कई साल पार्टी को दिए. कासिम ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्य और अन्य जिम्मेदारियों से स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहा हूं.

जेडीयू ने किया वक्फ बिल का समर्थन
बता दें कि वक्फ संशोधन बिल का जेडीयू ने समर्थन किया है. जेडीयू सांसद और केंद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि ये नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये बिल मुसलमान विरोधी है. ये बिल कहीं से भी मुसलमान विरोधी नहीं है. वक्फ कोई मुस्लिम संस्था है क्या. वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं, एक ट्रस्ट है जो मुसलमानों के कल्याण के लिए काम करता है. उस ट्रस्ट को ये अधिकार होना चाहिए कि वो सभी वर्गों के लोगों के साथ न्याय करे, जो नहीं हो रहा है. ये विनियामक है और प्रशासनिक निकाय है जो मुसलमानों के हक के लिए काम करता है.

पूर्वी चंपारण जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता थे कासिम अंसारी
कासिम अंसारी ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि वे JDU के पूर्वी चंपारण जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे ढाका विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी थे। लेकिन, चुनाव में उन्हें बहुत कम वोट मिले थे। उनके इस्तीफे की खबर तेजी से फैली, जिसमें यह भी कहा गया कि किसी विधायक ने इस्तीफा दिया है। अंसारी का इस्तीफा पत्र JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री को संबोधित था। इसलिए, यह मामला और भी गंभीर हो गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...