5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, सात...

UP: बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, सात घायल

Published on

बहराइच,

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब श्रावस्ती जिले से एक समूह मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बहराइच के रिसिया इलाके जा रहा था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बहराइच-भिनगा मार्ग पर थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में हुई, जब ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल हो गया. इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में श्रावस्ती जिले के गिलौला के रहने वाले 55 साल के विद्या राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वो ट्रॉली के नीचे दब गए थे, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

घायलों का इलाज जारी
हादसे में सात अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने में मदद की और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करते हैं जो जोखिम भरा साबित होता है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को केवल कृषि कार्यों के लिए ही प्रयोग करें और यात्रियों को इसमें बैठाकर लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...