15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकल का पता नहीं.... दिल्ली की प्यास बुझाने तैयार होगा 50 साल...

कल का पता नहीं…. दिल्ली की प्यास बुझाने तैयार होगा 50 साल का मास्टरप्लान, प्रवेश वर्मा ने बताई पूरी योजना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिजर्वायर का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में यमुना में बने जिस रिजर्वायर से पानी लिया जाता है, उसमें गाद की मात्रा इतनी अधिक है कि वाटर प्लांट की क्षमता आधी हो गई है। गाद के चलते रिजर्वायर में पानी कम स्टोर हो पाता है। दिल्ली में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 50 साल का वॉटर मास्टरप्लान भी तैयार किया जाएगा।

जल मंत्री ने कहा कि वजीराबाद वॉटर रिजर्वायर में गाद अधिक होने से इसकी स्टोरेज कैपसिटी कम हो गई है। रिजर्वायर में पानी जितना कम स्टोर होगा, प्लांट में उतना ही कम पानी ट्रीट करने के लिए जाएगा। इसलिए वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता आधी हो गई है। उन्होंने कहा कि रिजर्वायर की कैपसिटी अगले डेढ़ महीने में दोगुना किया जाएगा। प्लांटों में पानी शुद्ध किए गए पानी की क्वॉलिटी चेक करने के लिए उन्होंने उसे पीया और दावा किया कि इसकी क्वॉलिटी ठीक है।

अब तक फायर फाइटर मोड में था जल
जल मंत्री ने कहा कि वजीराबाद बैराज से जो पानी आ रहा है, उसका टीडीएस लेवल 170 पाया गया, जो डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार ठीक है। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड अभी तक तो फायर फाइटर मोड में था। जहां पानी की कमी होती थी, वहां पानी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की जाती थी। लेकिन, अब इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा। जिसके लिए 50 साल का वाटर मास्टर प्लान तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।

पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा सिस्टम
जल मंत्री ने कहा कि वाटर मास्टर प्लान के तहत जल बोर्ड का 15000 किमी लंबे पाइप नेटवर्क को बदला जाएगा। ताकि 40-50 साल पुराने पाइपलाइनों में जो लीकेज की समस्या है, वह ठीक हो सके। वर्तमान में लीकेज के चलते ही बाहरी राज्यों से जितना पानी मिलता है, उसका 30-40 प्रतिशत बर्बाद हो जाता है। वॉटर कंजर्वेशन और डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम को पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा।

अतिक्रमण रोकने बढ़ाई जाएगी निगरानी
जल मंत्री ने कहा कि पानी के बर्बादी का लीकेज ही एकमात्र वजह नहीं है, बल्कि घरों में लोगों ने पानी का जो मोटर लगाया है, उससे भी पानी बर्बाद हो रहा है। ऊंचाई पर पानी चढ़ाने के लिए लगभग सभी घरों में मोटर लगाए गए हैं। एक बार मोटर चला कर लोग बंद करना ही भूल जाते हैं, जिससे पानी गिरता रहता है। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड ने टेरिटोरियल आर्मी से अनुरोध किया है कि यमुना में अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी और बढ़ाई जाए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...