3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ...', वक्फ बिल पर जेडीयू में बगावत! MLC...

‘मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ…’, वक्फ बिल पर जेडीयू में बगावत! MLC गुलाम गौस का CM नीतीश कुमार पर हमला

Published on

पटना

जेडीयू में वक्फ बिल को लेकर नाराजगी है। जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने इस बिल को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने राष्ट्रपति से इसे वापस भेजने की मांग की है। गुलाम गौस ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है।

गुलाम गौस ने वक्फ संशोधन बिल को संविधान के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रपति से अपील की है कि इस अलोकतांत्रिक बिल को वापस भेज दें। उन्होंने शायराना अंदाज में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा ‘-मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है, फैसला हमें क्या देगा?’

कृषि कानून की तरह वक्फ बिल भी वापस हो
जेडीयू एमएलसी ने आरोप लगाया कि वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे देश में कृषि कानून वापस लिया गया, वैसे ही वक्फ बिल भी वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मुस्लिम समाज को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर न करने की चेतावनी दी है।

रंगनाथ मिश्रा कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें मुसलमानों से इतनी ही हमदर्दी है तो सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा कमीशन की सिफारिशों को लागू करें। इन कमेटियों ने मुस्लिम समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे।

गुलाम गौस ने कहा- ‘ पार्टी के सांसदों ने संसद में बिल का समर्थन किया, वह उनकी इच्छा है।’ उन्होंने कहा- ‘किसान आंदोन में 700 लोग मारे गए, खुद के लिए देश को अब दोबारा आंदोलन की भट्टी में मत डालिए। मुस्लिम समाज को सड़क पर उतरने से बचाने का काम प्रधानमंत्री करें।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...