7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला, बता दिया भारतीय जमीन पार्टी,...

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला, बता दिया भारतीय जमीन पार्टी, जानिए क्या है कारण

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। वक्फ संशोधन बिल आने के बाद से वे सत्ताधारी दल पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी दरम्यान अखिलेश यादव ने एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी को आड़े हाथों ले लिया है। सपा मुखिया ने अपने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जमीन पार्टी बता दिया है। इस बार अखिलेश यदाव ने जमीन कब्जे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में पूरे प्रदेश में भूमाफियाओं के कई कमिश्नरेट बन गए हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने पोस्ट के जरिये लिखा कि सिर्फ़ गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ या कानपुर ही नहीं सच में देखा जाए तो बीजेपी राज में पूरे उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं के कई कमिश्नरेट बन गये हैं। अखिलेश ने कहा कि धर्मार्थ भूमि हो या तालाब अगर इन पर भाजपा संरक्षित, प्रायोजित और पोषित स्थायी भू-माफिया सक्रिय हैं तो अवैध खनन या जंगलों की कटाई में अस्थायी भू-माफिया दिनदहाड़े गैरकानूनी काम कर रहे हैं।

अवैध कब्जों का बन रहा रिकॉर्ड
सपा मुखिया ने कहा कि भारतीय ज़मीन पार्टी के राज में जमीन पर अवैध कब्जों का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। कोई है क्या? दरअसल, देश में वक्फ संसोधन विधेयक को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस विधेयक को मोदी सरकार ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास करा लिया है। बीजेपी के नेताओं का आरोप है कि वक्फ की सबसे ज्यादा जमीनों पर मुस्लिम समाज की राजनीति करने वाले नेताओं का कब्जा है।

वक्फ संशोधन बिल के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति को भेजने की तैयारी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधेयक कानून का रूप ले लेगा। इस कानून के लागू होने के बाद वक्फ के नाम पर अवैध कब्जाधारकों को जमीन से कब्जा छोड़ना पड़ेगा। इस कारण सभी विपक्षी नेता इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...