14.6 C
London
Sunday, April 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार के गृहयुद्ध में बांग्लादेशी सेना की होगी एंट्री? अराकान आर्मी ने...

म्यांमार के गृहयुद्ध में बांग्लादेशी सेना की होगी एंट्री? अराकान आर्मी ने तेज किए हमले, अमेरिकी जनरल के दौरे पर क्या हुआ

Published on

ढाका

बांग्लादेश की सीमा से लगे म्यांमार के रखाइन राज्य में लड़ाई तेज होने ने बांग्लादेश की सेना के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी कर दी है। रखाइन राज्य पर लगभग विद्रोही बल अराकान सेना का कब्जा हो चुका है, लेकिन उसे अभी भी सित्तेव समेत तीन प्रमुख शहरों में जुंटा बलों को हराने में मुश्किल हो रही है। इसके चलते अराकान आर्मी ने संघर्ष तेज कर दिया है। ऐसे में बांग्लादेश की सेना पर किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग देने का दबाव होगा। लेकिन रिपोर्ट बताती है कि बांग्लादेश आर्मी चीफ ऐसा करने से कतरा रहे हैं।

अमेरिकी जनरल का दौरा
पिछले महीने के आखिर में अमेरिकी सेना के पैसिफिक डिप्टी कमांडिंग जनरल लेफ्टिनेंट जनरल जोएल वॉवेल ने बांग्लादेश का दौरा किया था और बांग्लादेश आर्मी चीफ जनरल वकार उज-जमान से मुलाकात की थी। इस बैठक में जनरल जमान ने बांग्लादेश-म्यांमार सीमा के करीब महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्गों को अराकान सेना के आक्रमण के लिए खुला रखने में अपने बल की सहायता की प्रतिबद्धता से परहेज किया था।

सक्रिय हुआ ट्रंप प्रशासन
इसके अलावा अमेरिकी के डेप्युटी एनएसए एलेक्स एन वोंग ने 2 अप्रैल को रोहिंग्या और प्राथमिकता वाले मुद्दे पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि खलीलुर रहमान से फोन पर बात की थी। यह ट्रंप प्रशासन और बांग्लादेश के अंतरिम प्राधिकरण के बीच अब तक का उच्चतम स्तर का संपर्क है।

हालांकि, यह पता नहीं चला है कि वोंग और रहमान ने बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर रोहिंग्या के लिए सुरक्षित क्षेत्र के मुद्दे पर चर्चा की या नहीं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह अराकान सेना के लिए सप्लाई मार्गों को खुला रखने में मदद करने के लिए बांग्लादेश सेना पर दबाव डालने में अमेरिका की रुचि से जुड़ा था।

जनरल जमान की क्या है योजना?
अमेरिकी जनरल की ढाका यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि रिपोर्ट हैं कि अराकान आर्मी रखाइन के तीन शहरों सित्तवे, क्योकफ्यू और मनौंग पर कब्जा करने के लिए बड़े सैन्य हमले की योजना बना रही है। इन शहरों पर अभी भी म्यांमार के सैन्य शासन का नियंत्रण है। अराकान आर्मी के हमले की स्थिति में सीमा के करीब स्थित बांग्लादेशी क्षेत्र प्रभावित होगा। इसके लिए सप्लाई लाइनों को खुला रखना होगा, जिसे बांग्लादेशी सेना से सुनिश्चित किया जा सकता है। लेकिन जनरल जमान पड़ोसी देश के संघर्ष में अपने बलों को उतारने को लेकर सतर्क है और उन्होंने ऐसी कोई भी प्रतिबद्धता से परहेज किया है।

Latest articles

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...