5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर के MMR मॉल में बवाल! लड़कियों के दो गुटों में भिड़ंत,...

बुलंदशहर के MMR मॉल में बवाल! लड़कियों के दो गुटों में भिड़ंत, हाथापाई, वीडियो में दिखा ये नजारा

Published on

बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लड़कियों के दो गुट के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है। युवतियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में हैरान करने वाला नजारा दिखा है।

वायरल वीडियो में दिखता है कि लड़कियों का दो गुट पहले बहस करता है। इसके बाद दो लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इस मामले में कहा जा रहा है कि दो लड़कियों के बीच सिकंदर मूवी देखने के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों गुट के लोग वीडियो बनाने वालों को धमकाते भी नजर आए।

कहासुनी के बाद बढ़ा मामला
मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल का है। युवतियों के बीच आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर युवतियों के बीच का कहासुनी हुई थी। उसके बाद युवतियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से युवतियों एक दूसरे के बाल पड़कर एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

ईद के दिन की घटना
यह वीडियो ईद के दिन का बताया जा रहा है। अभी यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग दोनों युवतियों की लड़ाई को छुड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कर दिया। वीडियो अब वायरल हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है। वहीं उधर इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...