9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यIPS हेमंत कलाल कानून के शिकंजे में...? मामला पहुंचा राजस्थान हाई कोर्ट,...

IPS हेमंत कलाल कानून के शिकंजे में…? मामला पहुंचा राजस्थान हाई कोर्ट, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई

Published on

जयपुर:

जोधपुर कमिश्नरेट में तैनात युवा आईपीएस हेमंत कलाल से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। कलाल पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगा है। यह मामला करीब एक महीने पहले का है, लेकिन यह प्रकरण राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंच गया। ऐसे में यह फिर से सुर्खियों में आ गया है। आईपीएस हेमंत कलाल वही अधिकारी हैं, जिन्होंने पिछले दिनों जोधपुर सेंट्रल जेल की पोली थी। अब वे खुद कानूनी शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

बहन के केस में आईपीएस ने दिखाई धौंस
आईपीएस हेमंत कलाल राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रहने वाले हैं। उदयपुर में ही उनकी बहन का एक केस चल रहा है। बहन ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा रखा है। बहन के पति देवेंद्र मूलरूप से डूंगरपुर के सीमलवाड़ा के रहने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों से वे बैंगलोर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं। कलाल की बहन का आरोप है कि उनके पति देवेंद्र कलाल ने उन्हें मानसिक और शारीरिक पीड़ा पहुंचाई। पहली पत्नी के होते हुए भी सिरोही निवासी एक युवती के साथ दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया। इस मामले में उदयपुर पुलिस कोर्ट में चालान भी पेश कर चुकी है। आईपीएस हेमंत कलाल पर आरोप है कि वे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए देवेंद्र को परेशान कर रहे हैं।

अवैध हिरासत में रखने का आरोप
एडवोकेट एके जैन ने बताया कि आईपीएस हेमंत कलाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए देवेंद्र कलाल के मोबाइल को ट्रेकिंग पर ले रखा है। 25 फरवरी को देवेंद्र कलाल किसी काम से जयपुर आए थे। तब उनकी लोकेशन पता करते हुए श्याम नगर पुलिस थाने का एक सिपाही एक प्राइवेट व्यक्ति के साथ आया। देवेंद्र को जबरन पुलिस थाने ले गए। वहां पर करीब 6 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। इस मामले में न्याय पाने के लिए देवेंद्र ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले में कोर्ट ने श्याम नगर थाना प्रभारी, आईपीएस हेमंत कलाल और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले की सुनवाई अब 15 अप्रैल को होनी है।

जेल की पोल खोलकर सुर्खियों में आए आईपीएस हेमंत कलाल
पिछले दिनों आईपीएस हेमंत कलाल जोधपुर सेंट्रल जेल की पोल खोलकर मीडिया की सुर्खियों में आए थे। जेलों में आए दिन मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलते रहते हैं। ऐसे में 30 जनवरी 2025 को वे अपनी टीम के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जेल के मुख्य द्वार पर ड्यूटी कर रहे इंस्पेक्टर ने आईपीएस और उनकी टीम को जेल में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी। पुलिस टीम करीब 20 मिनट तक जेल के बाहर खड़ी रही और बाद में बिना निरीक्षण किए ही वापस लौट गई। जेल प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण नहीं करने दिए जाने का मामला ऊपर तक पहुंचा। बाद में सरकार ने इस घटना को गंभीर माना और जेल इंस्पेक्टर को हटा दिया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...