5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को...

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

Published on

जम्मू,

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया गया, जिसकी उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है. यह घटना 4 और 5 अप्रैल की दरम्यानी रात को अब्दुल्लियां सीमा चौकी क्षेत्र में हुई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और एक व्यक्ति भारतीय सीमा की ओर आ रहा है. जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा. खतरा महसूस होने पर जवानों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिए की पहचान और उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है. उसके पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना के बाद, बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की, जो दोपहर लगभग 1:10 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित की गई. बैठक के दौरान, भारत की ओर से घुसपैठ की साजिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. हालांकि, पाकिस्तानी पक्ष ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया.

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि यह घटना पाकिस्तान की ओर से सीमा पार करवाए जा रहे संभावित आतंकी गतिविधियों का हिस्सा हो सकती है. बीएसएफ ने अपनी सतर्कता और मुस्तैदी से एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं और बीएसएफ लगातार इन प्रयासों को विफल करती आ रही है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...