8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकैंसर मरीज के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर वारदात का खुलासा, मददगार...

कैंसर मरीज के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर वारदात का खुलासा, मददगार ही निकला आरोपी

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 13 वर्षीय कैंसर की एक मरीज के साथ बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब वो गर्भवती हो गई. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी को गुरुवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया. वो पीड़ित लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है. उसने दो महीने पहले बदलापुर में उनके लिए किराए के घर की व्यवस्था की थी. उनके इलाज में मदद कर रहा था. इसी दौरान उसने पीड़ित की मजबूरी का फायदा उठाया. वो जब भी घर में अकेली होती, उसे अपनी हवस का शिकार बनाता. पीड़िता डर की वजह से चुप रही.

पुलिस अधिरकारी ने बताया कि पीड़िता मुंबई के एक अस्पताल में कीमोथेरेपी करवा रही थी. वहां नियमित जांच के दौरान पता चला कि वो गर्भवती है. इसके बाद जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी. वारदात की जानकारी होने पर परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इधर आरोपी इसकी भनक लगते ही बिहार भाग गया. पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया.

वरिष्ठ निरीक्षक किरण बलवाडकर ने बताया कि सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को ट्रैक करके बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसने बताया कि पीड़िता के परिवार के लिए बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी. उसके इलाज में मदद कर रहा था. इस दौरान उसने उसके साथ बलात्कार किया. फिलहाल उसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बताते चलें कि फरवरी में ठाणे जिले के भिवंडी में 22 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई थी. यहां छह लोगों ने पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दो बार गैंगरेप किया था. इसके बाद उसे गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे. पीड़िता की तहरीर के आधार पहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. पीड़िता परिवार के साथ रहती थी.

जानकारी के मुताबिक, वारदात की रात उसने भाई को कॉल किया था. उसने कहा कि वो किसी परेशानी में है. वो उसे बचाने के लिए आ जाए. इसके बाद लड़की अपने भाई के बताए हुए जगह पर पहुंची, तो वहां से छह लोग मौजूद थे. उन्होंने पहले पीड़िता, उसके भाई और उसे लाने वाले ऑटोरिक्शा चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी. इसके बाद पीड़िता को बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपियों ने पूरी रात उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

इस दौरान उन्होंने नागांव में एक स्कूल के पास और फातिमानगर में एक पिकअप वैन के अंदर उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद पीड़िता वहां से भागने में किसी तरह सफल रही. उसने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे लोग थाने पहुंचे. इस मामले में पहले भिवंडी तालुका पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद शांति नगर थाने को केस सौंप दिया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...