9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसपा नेता ने दलित किसानों की जमीन जबरन कब्जाई, अमेठी से लखनऊ...

सपा नेता ने दलित किसानों की जमीन जबरन कब्जाई, अमेठी से लखनऊ पहुंचे किसानों ने अखिलेश से लगाई गुहार

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा (समाजवादी पार्टी ) कार्यालय के बाहर शनिवार को दलित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा नेता वाहिद कुरैशी पर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दलित किसानों ने अखिलेश यादव से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दलित किसानों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता वाहिद कुरैशी ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। किसानों की मानें तो सपा नेता वाहिद कुरैशी के तार आतंकियों से जुड़े हुए हैं और अपनी दहशत फैला कर गांव के कई लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है।

सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान राकेश कुमार ने बताया कि मैं सलेमपुर का निवासी हूं। अमेठी से सपा नेता किसानों की जमीन को हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह हमें जेल भेजना चाहते हैं, ताकि हमारी जमीनों पर कब्जा कर सकें। आज हम सपा नेता वाहिद कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी अखिलेश यादव से यही मांग है कि वे अपनी पार्टी में शामिल गुंडों को बाहर करें और हमें न्याय दिलाएं। गांव में करीब दो दर्जन लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है।

वहीं, प्रदर्शनकारी महिला पूनम ने बताया कि हमारी जमीनों पर सपा नेता ने कब्जा कर लिया है। मैं गरीब महिला हूं और अब जब जमीन पर कब्जा हो गया है, तो मैं क्या करूंगी। मैं अखिलेश यादव से अपील करूंगी कि वह सभी परिवारों को इंसाफ दिलाएं।

किसान राकेश ने सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं गरीब हूं और मेरी जमीन पर कब्जा किया गया है। मेरे पास जमीन के दस्तावेज भी हैं। जब हमने अवैध कब्जे का विरोध किया, तो हमें मारा भी गया है। आज हम अखिलेश यादव के पास मदद की गुहार लेकर आए हैं, ताकि हमें न्याय मिल सके।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...