9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यरामनवमी पर बंगाल की सड़कों पर उतरेंगे लाखों हिंदू, रोक-टोक की कोशिश...

रामनवमी पर बंगाल की सड़कों पर उतरेंगे लाखों हिंदू, रोक-टोक की कोशिश बर्दाश्त नहीं, BJP अध्यक्ष ने भरी हुंकार

Published on

कोलकाता

रामनवमी को लेकर पश्चिम बंगाल का सियासी पारा हाई हो गया है। बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार(Sukanta Majumdar) ने दावा किया कि 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर बंगाल में लाखों हिंदू सड़कों पर उतरेंगे। इसके साथ ही मजूमदार ने प्रशासन से अपील की कि इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को ही हिंदू संगठनों को कुछ शर्तों के साथ रामनवमी के दिन जुलूस निकालने की अनुमति दी है।

भगवान राम का जन्मदिन मनाएंगे लाखों लोग
सुकांत मजूमदार ने कहा कि रामनवमी का त्योहार बंगाल में हजारों सालों से मनाया जाता रहा है। न सिर्फ बंगाली बल्कि देश के हर कोने में लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व की मैं सबको बधाई देता हूं। सबको जय श्री राम। इसके साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि किसी जुलूस के दौरान किसी भी तरह की बाधा डालने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि वह शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए। मजूमदार ने कहा कि लाखों लोग सड़कों पर उतरकर भगवान राम का जन्मदिन मनाएंगे। प्रशासन को चाहिए कि वह व्यवस्था बनाए ताकि कोई परेशानी न हो। यह हमारा पुराना त्योहार है और इसे शांति से मनाने का हक सबको है।

शर्तों के साथ रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति
दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को ही हिंदू संगठनों को कुछ शर्तों के साथ रामनवमी के दिन जुलूस निकालने की अनुमति दी है। हाई कोर्ट ने रामनवमी के दिन निकलने वाले जुलूस में हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही, जुलूस में भाग लेने वाले लोगों को पुलिस और प्रशासन के पास अपना पहचान पत्र जमा करना होगा। इन शर्तों के साथ हाई कोर्ट ने हावड़ा में अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद के रामनवमी जुलूस को अनुमति दे दी है। इस पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुलूस निकालने वालों को हाई कोर्ट की शर्तें माननी होंगी।

अलग-अलग समय पर जुलूस निकालने का आदेश
जस्टिस तीर्थंकर घोष की अध्यक्षता में कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद को सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग समय पर जुलूस निकालने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, जुलूस में लोगों की संख्या को भी सीमित कर दिया गया है। इससे पहले तीन अप्रैल को पश्चिम बंगाल की हावड़ा पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की अंजनी पुत्र सेना की अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस ने यह कहते हुए इजाजत नहीं दी थी कि पिछले साल भी पुलिस ने शोभायात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी थी। जिसके बाद अंजनी पुत्र सेना ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। (इनपुट आईएएनएस)

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...