9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहुआ के बगीचे से उठी चिंगारी ने दलित बस्ती के 31 घरों...

महुआ के बगीचे से उठी चिंगारी ने दलित बस्ती के 31 घरों को जलाकर किया राख, CM योगी ने दिए मदद के निर्देश

Published on

चित्रकूट:

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में राजापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदेहदू के दलित बस्ती में दोपहर में महुआ के बगीचे की पत्तियों से लगी आग से 31 घरों को जलाकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। घरों में धधकती आग इतनी विकराल थी कि लोग अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। वही भीषण अग्निकांड की सुचना मिलने पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची। दमकल की चार गाड़ियो ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस अग्निकांड का सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के कडे निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम पंचायत भदेहदू की दलित बस्ती निवासी हेमराज, राममूरत, लक्ष्मी, रामराज, मनी चंद्र, छेददा, राजेश, ब्रजेश , रामकरण, रामसूरत, चुन्ना, रामबाबू, विश्वास, शिवकुमार, ढुंगू, संतोष, झाबुआ, भोंडा, दउवा, नत्थू, चुन्नी, राधेश्याम, राजेश रमेश, भोंडू, अनुवा , कलमत, राजा, कुन्नू, राकेश, अनिरुद्ध व राजन देवी सहित 31 परिवारों के घरों में भीषण आग लग जाने से भारी क्षति हुई है।

जानवरों की जलने से मौत
महुआ के बगीचे से ढाई बजे उठी चिंगारी ने तेज हवाओं के बीच देखते ही देखते दलित बस्ती को अपनी आगोश में ले लिया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तब ग्रामीण खेतों में कटाई कर रहे थे और छोटे-छोटे बच्चे व वृद्ध घरों में थे। आग लगने की खबर पाकर गेहूं कटाई छोड़कर लोग घरों की ओर भागे। आग इतनी ज्यादा भड़क चुकी थी कि 31 घरों को तबाह कर दिया। गांव के राधेश्याम की गाय घर में बंधी थी वह जिंदा जल गई और अनवा की एक पड़िया भी जल गई है। विकराल आग ने राकेश की 5 बीघे का खेत भी जलाकर राख कर दिया है।

आर्थिक मदद और आवास का भरोसा दिया
जानकारी मिलते ही चित्रकूट के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह जिले के तमाम अधिकारियों और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने शासनादेश के तहत आर्थिक मदद और आवास दिए जाने का भरोसा दिया। साथ ही ग्राम प्रधान और कोटेदार को निर्देशित किया है कि सभी अग्निपीड़ितों के खानपान की व्यवस्था करते हुए राहत शिविर की व्यवस्था की जाए।वहीं इस मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन का अग्निकांड में तबाह हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...