13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यसऊदी अरब की हुकूमत के खिलाफ लखनऊ में होगा प्रदर्शन, रसूल-ए-इस्लाम के...

सऊदी अरब की हुकूमत के खिलाफ लखनऊ में होगा प्रदर्शन, रसूल-ए-इस्लाम के परिवार से जुड़ा मामला जानिए

Published on

लखनऊ:

सऊदी अरब की सरकार के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोग जोरदार विरोध-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुसलमान सऊदी हुकूमत के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। लखनऊ के मुसलमान जन्नतुल बकी कब्रिस्तान सऊदी अरब मदीने में रसूल-ए-इस्लाम की इकलौती बेटी और इमामों के रौज़ों को ध्वस्त किए जाने से बेहद गुस्सा है।

इसके खिलाफ शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने विशाल विरोध करने का निर्णय लिया है। मौलाना यासूब ने कहा कि हमारी मांग है कि रौजों का पुनः निर्माण कराया जाए। इसके लिए अपने खून से मेमोरेंडम लिखकर सऊदी एंबेसी को भेजेंगे। इसके साथ ही मौलाना यासूब अब्बास ने सऊदी अरब पर आतंकवादियों को पैसे से मदद करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

शहीद स्मारक पर विशाल विरोध प्रदर्शन
दरअसल राजधानी लखनऊ में 7 अप्रैल को सऊदी अरब की सरकार के खिलाफ शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुसलमान सड़क पर उतरेंगे। मौलाना ने सोमवार को दोहपर एक बजे शहीद स्मारक पर विशाल विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया है। इसको लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि सऊदी हुकूमत ने रसूल ए इस्लाम की इकलौती बेटी जनाबे फातिमा जहरा और उनके परिवार के लोगों की मजार को गिरा दिया है।

इसको लेकर हम लोग सऊदी हुकूमत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मजारों की पुनः निर्माण कराया जाए। इसके लिए हम अपने खून से मेमोरेंडम लिखकर सऊदी एंबेसी को भेजेंगे।

रसूल-ए-इस्लाम कौन हैं
मौलाना यासूब ने कहा कि एक तरफ सऊदी के शाह की फैमिली के लोग बड़े-बड़े महलों में रह रहे हैं। वहीं रसूल-ए-इस्लाम जिनके नाम पर यह लोग कलमा पढ़ते हैं, उनके बेटी और परिवार वालों की कब्र धूप में हैं। इसके साथ ही मौलाना ने बताया कि आज दुनिया में जो आतंकवाद फैल रहा है, वो सऊदी अरब का पैसा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना है, जिसने पूरी दुनिया का जीना मोहाल कर दिया है।

यूनाइटेड नेशन ऑफिस से भी गुहार
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब आतंकवादियों को पैसे से मदद कर रहा है। इसके खिलाफ भी हम आवाज उठाएंगे। मौलाना यासूब ने बताया कि हमने अपनी मांगों को लेकर मोदी सरकार को पत्र लिखा है। हम यूनाइटेड नेशन ऑफिस से भी गुहार लगाएंगे। हम चाहते हैं कि यूएनओ भी इस मामले पर हस्तक्षेप करें। पीएम नरेंद्र मोदी से भी हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे। जब पीएम मोदी हस्तक्षेप करेंगे तो कुछ ना कुछ हो सकता है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...