9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबेटी की चीखों से कांपा बिहार... बेगूसराय में BJP नेता की बेटी...

बेटी की चीखों से कांपा बिहार… बेगूसराय में BJP नेता की बेटी पर एसिड हमला

Published on

बेगूसराय ,

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक कर दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की 24 वर्षीय बेटी है. उस पर रात करीब 2 बजे बदमाशों ने खिड़की से तेजाब फेंका. हमलावर चाहरदीवारी फांद कर घर की खिड़की तक पहुंचे और सोई हुई छात्रा के ऊपर एसिड डालकर फरार हो गए. एसिड के हमले से लड़की के चेहरे और शरीर पर गंभीर जलन हुई है.

उसकी चीख सुनकर घरवाले कमरे में दौड़े और फौरन उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर जांच कर रही है.

पीड़िता की पहचान एक होनहार छात्रा के रूप में हुई है, जिसने दो साल पहले बेगूसराय के जीडी कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा किया था और घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ने बताया कि, रात को अचानक बेटी के चीखने पर जब कमरे में गया तो लगा कोई जानवर होगा, लेकिन जब पास गया तो देखा कि उसका चेहरा और शरीर झुलसा हुआ था और बदबू आ रही थी. तुरंत समझ में आया कि एसिड अटैक हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि, मेरा किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है. यह घटना बेहद दर्दनाक और निंदनीय है. संजय सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बखरी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस बीच भाजपा प्रवक्ता सीधेश आर्य ने कहा कि 24 वर्षीय छात्रा पर एसिड फेंक का चेहरा और शरीर जलाया गया है. दुर्भाग्य पूर्ण घटना है. बिहार में सुशासन की सरकार है. जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

बखरी डीएसपी ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खिड़की से एसिड फेंककर छात्रा को निशाना बनाया गया और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है.

एसिड अटैक पर तेजस्वी यादव का हमला
वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था एवं अचेत सरकार के कारण अब आम बिहारी का घर में रहना में मुश्किल होता जा रहा है. सरकार अपनी ख्याली दुनिया में खोई हुई है, भाजपा को बस आने वाले चुनाव दिख रहे हैं और खामियाजा भुगत रही है मासूम जनता.

भाजपा नेता तक की बेटी पर एसिड अटैक हो रहा है और सत्ता के भूखे लोग अपराध पर कुछ भी नहीं बोल रहे है, आम जनता की तो बात ही क्या करें? इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित को त्वरित इंसाफ मिले.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...