13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यवडोदरा हिट एंड रन में टि्वस्ट, BJP सांसद की शबाशी के बाद...

वडोदरा हिट एंड रन में टि्वस्ट, BJP सांसद की शबाशी के बाद पुलिस को झटका, रक्षित चौरसिया के दोस्त को बड़ी राहत

Published on

अहमदाबाद/वडोदरा:

गुजरात के बहुचर्चित वडोदरा हिट एंड रन मामले में रविवार पुलिस को करारा झटका लगा। होली की रात भयावह एक्सीडेंट करने वाले मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया के साथ कार में मौजूद रहे प्रांशु चौहान को अरेस्ट को वडोदरा कोर्ट ने गलत बताते हुए तुरंत रिहा करने का आदेश दे दिया। हिट एंड रन की घटना के बाद पुलिस ने प्रांशु चौहान से पूछताछ तो की थी लेकिन करेलीबाल थाने में दर्ज एफआईआर में आरोपी नहीं बनाया था। तब शहर पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार ने कहा था कि पुलिस गांधीनगर एफएसएल से ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लेगी। ऐसा तब हुआ है जब वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने कहा गिरफ्तारी ही गलत
एफएसएल रिपोर्ट में रक्षित चौरसिया, प्रांशु चौहान के एक अन्य दोस्त सुरेश भरवाड़ के नशे में होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने NDPS के तहत केस दर्ज किया था। करेलीबाग थाना पुलिस ने जांच आगे वारसिया पुलिस को सौंप दी थी। वारसिया ने पुलिस ने प्रांशु चौहान को थाने से जमानत दे दी थी, लेकिन इसके बाद करेलीबाग पुलिस ने एक्सीडेंट के मामले में शुरुआत में गवाह रहे प्रांशु चौहान को आरोपी बनाते हुए अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रांशु को कोर्ट में पेश किया गया। प्रांशु के वकील हितेश गुप्ता की तरफ से रखी गई दलीलों के बाद कोर्ट ने अरेस्ट को गलत मानते हुए तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। गुप्ता ने अपनी दलीलों के संदर्भ में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र भी किया था। इसके बाद सिविल जज बीके रावल ने यह आदेश पारित किया था। कोर्ट ने पुलिस ने पूछा है कि उसने कैसे गैरकानूनी ढंग से ऐसा किया? पुलिस 8 अप्रैल को अपना जवाब दाखिल करेगी।

बीजेपी सांसद ने ठोंकी थी पीठ
वडोदरा हिट एंड रन मामले में तीन आरोपियों की एफएसएल रिपोर्ट आने और इनके नशे में होने की पुष्टि के बाद बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की थी। सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इसके वडोदरा पुलिस कमिश्नर और उनकी टीम का अभिनंदन लेकिन इसके बाद पुलिस द्वारा लिया गया एक्शन कोर्ट में गलत साबित हुआ। कोर्ट ने प्रांशु चौहान को छोड़ने का आदेश दे दिया। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पुलिस हिट एंड रन के इस मामले में पुलिस की जांच सही दिशा में है।

क्या रक्षित चौरसिया भी छूट जाएगा?
प्रांशु चौहान के मामले में बड़ी गलती करने के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि पुलिस अभी तक तीसरे शख्स सुरेश भरवाड़ को अरेस्ट नहीं कर पाई है। क्या प्रांशु चौहान मामले की गलती उसे भारी पड़ेगी और रक्षित चौरसिया को जल्द बेल मिल जाएगी। भयावह एक्सीडेंट को अंजमा देने वाला रक्षित चौरसिया अभी वडोदरा की एसएसजी अस्पताल में भर्ती है। उसे चेहरे पर चोट की वजह से एक फैक्चर हुआ था। उसका इलाज एसएसजी में किया गया है। हिट एंड रन की इस घटना में एक पूरा परिवार जहां तबाह हुआ था तो वहीं चार अन्य घायल हुए थे। हादसे में महिला की मौत के बाद उसकी बच्ची और पति को मुश्किल से बचाया गया है।

गीता की शरण में प्रांशु चौहान
रक्षित चौरसिया के साथ गंजा फूंकने में लिप्त पाए गए प्रांशु चौहान अब गीता पढ़ रहे हैं। कोर्ट में प्रांशु चौहान गीता लिए रहे। रक्षित चौरसिया ने जिस वॉक्सवैगन कार से भयावह एक्सीडेंट किया। वह प्रांशु चौहान की थी। प्रांशु चौहान के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं। कार कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी। गंजे के नशे में धुत रक्षित चौरसिया ने प्रांशु से जबरन गाड़ी चलाने की अनुमति ली थी। पुलिस का दावा है कि हादसे से पहले प्रांशु और रक्षित चौरसिया ने सुरेश भरवाड़ के घर पर गांजा फूंका था। इसकी पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट में भी हुई है। इसके बाद करेलीबाग के आम्रपाली कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स पर भयावह हादसा हुआ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...