9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहिला को खंभे से बांधकर पीटा, बेइज्जत करने को कपड़े फाड़े, पंजाब...

महिला को खंभे से बांधकर पीटा, बेइज्जत करने को कपड़े फाड़े, पंजाब के पटियाला में तालिबानी सजा का वीडियो वायरल

Published on

पटियाला

पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा के नजदीकी गांव जनसुआ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को खंभे से बांधकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उधर, डीएसपी रशिंदर सिंह, थाना सदर राजपुरा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, महिला पर आरोप था कि उसके बेटे ने गांव की एक शादीशुदा महिला को घर से भगाने में मदद की। महिला दो बच्चों की मां है। इसी आरोप के चलते ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए महिला को बुरी तरह से बेइज्जत किया। घटना की सूचना मिलते ही पटनाना सदर पुलिस की जनसुआ चौकी की टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बहुत मुश्किल से छुड़वाया
बताया गया कि जिस महिला को बेइज्जत किया गया, उसके पिता और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच के लिए उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खंभे से बांध दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो बहुत मुश्किल से उन्हें छुड़वाया गया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। उनका कहना था कि उस पूरे मामले के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है, फिर भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कहीडीएसपी रशिंदर सिंह, थाना सदर राजपुरा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों को जल्द ही सजा दिलाने का भरोसा जताया गया है।

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...