13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी के बिहार दौरे पर सियासत गर्म, BJP ने कसा तंज-...

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सियासत गर्म, BJP ने कसा तंज- ‘जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डूबती है’

Published on

पटना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। यह दो महीनों में उनका तीसरा बिहार दौरा है, जिसे लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के इस दौरे पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की हार होती है।’ उन्होंने छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी जगहों पर राहुल गांधी के प्रचार के बाद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

अब कांग्रेस को मिलेगा राजनीतिक मोक्ष: बीजेपी
जायसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, जिसका मतलब है कि कांग्रेस को ‘राजनीतिक मोक्ष’ मिलना तय है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस का राजनीतिक अंत अब निकट है।’बीजेपी नेता ने राजद नेता तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने तेजस्वी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि 2010 में उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने वक्फ संशोधन बिल की बात की थी और तेजस्वी को उस विरासत को समझना चाहिए। जायसवाल ने कहा, ‘लोग तेजस्वी को नहीं, लालू यादव को जानते हैं। तेजस्वी उन्हीं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।’

कांग्रेस-राजद की नजदीकी बढ़ी, तेजस्वी से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात
राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें विधानसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तेजस्वी से पहली मुलाकात है, जिससे महागठबंधन की रणनीति को मजबूती मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...