12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमुद्रा योजना बन गई झुट्ठा योजना, बेरोजगारी के आंकड़ों में विसंगति... अखिलेश...

मुद्रा योजना बन गई झुट्ठा योजना, बेरोजगारी के आंकड़ों में विसंगति… अखिलेश यादव ने सरकार पर ऐसे बोला हमला

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मुद्रा योजना पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि इन योजनाओं से आम जनता को कोई खास फायदा नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर भाजपा से 10 सवाल पूछे और कहा कि भाजपा के नेता हमेशा आंकड़े तो पेश करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि ये आंकड़े कहां से आए हैं।

बेरोजगारी पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने खासतौर पर मुद्रा योजना का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि क्या सच में 52 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिला है? यदि यह सच है, तो उन 52 करोड़ लाभार्थियों द्वारा दो-दो लोगों को रोजगार देने के बाद देश में बेरोजगारी की दर शून्य क्यों नहीं हुई? उन्होंने यह भी कहा कि मुद्रा योजना और बेरोजगारी के आंकड़ों में भारी विसंगति है, क्योंकि दोनों ही सरकारी आंकड़े हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 33 लाख करोड़ रुपये की मुद्रा योजना के तहत लोन किसके खाते में गए हैं?

हिडन अंडरग्राउंड फौज का मुद्दा
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि किसी सांसद के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो मुख्यमंत्री स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे। सपा प्रमुख ने यूपी में बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई और कहा कि जैसे हिटलर के समय टूपर्स होते थे। वैसे ही भाजपा सरकार ने एक ‘हिडन अंडरग्राउंड फौज’ तैयार की है, जो समय-समय पर लोगों को अपमानित करती है।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी में कुछ महत्वपूर्ण नेताओं के शामिल होने की भी जानकारी दी। इनमें दद्दू प्रसाद का नाम शामिल है जो पहले मायावती के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुके थे। वे अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा के शासन में लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब तक सत्ता में बदलाव नहीं होगा, तब तक ऐसे सवालों के जवाब मिलना मुश्किल हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...