12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यअब गलियों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं? मनचले ने राह चलती महिला...

अब गलियों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं? मनचले ने राह चलती महिला को धर दबोचा, CCTV में कैद हुई शर्मनाक घटना

Published on

देश में आए दिन देर रात लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं, जो वाकई में काफी शर्मनाक है।सड़क से गुजर रहे मनचलों के कारण रात के अंधेरे में बहन-बेटियों को घर से निकलने में असहज महसूस होता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े नियमों के बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मनचला रात के समय गली से गुजर रही लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। ये घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला
आपको बता दें कि ये घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में 4 अप्रैल की रात 1.52 बजे के आसपास हुई। सीसीटीवी फुटेज में ये साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां किसी गली से गुजर रही हैं।

तभी तेज रफ्तार में एक शख्स दौड़कर उनके पास आता है और उन में से एक लड़की को दबोच लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है. इससे घबराकर दोनों महिलाएं चिल्लाने लग जाती हैं, जिसके बाद वो शख्स वहां से भाग मिकलता है।

देखें CCTV फुटेज
​इस घटना का वीडियो @deadripper07 नाम के एक यूजर ने एक्स पर शेयर करते हुए मामले की जानकारी दी है। साथ ही उसने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, ‘शहर में आखिर हो क्या रहा है? महिलाएं इन छेड़खानी से सुरक्षित नहीं हैं।’ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर के मुताबिक, इस घटना को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं की है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिलाओं ने छेड़छाड़ के खिलाफ अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है तो पुलिस खुद ही औपचारिक शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं। देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ये घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...