21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeआंख के बदले आंख... चीन के बाद अब यूरोप ने दिया अमेरिका...

आंख के बदले आंख… चीन के बाद अब यूरोप ने दिया अमेरिका को ‘दर्द’, US से आने वाले सामान पर लगाया टैक्स

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर दुनिया के कई देशों ने एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। चीन के बाद अब यूरोप ने भी जवाब कार्रवाई की है। दरसअल, यूरोपीय संघ (EU) अमेरिका के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे EU, कनाडा और चीन के साथ मिलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए शुल्कों का विरोध करेगा। ईयू ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर करीब 28 बिलियन डॉलर का टैक्स लगा दिया है।

27 देशों के इस समूह को स्टील और एल्यूमीनियम पर 25% का आयात शुल्क देना होगा। साथ ही लगभग सभी अन्य सामानों पर बुधवार से 20% का पारस्परिक शुल्क यानी रेसिप्रोकल टैरिफ भी लगेगा। राष्ट्रपति ट्रंप के शुल्क EU से होने वाले लगभग 70% निर्यात को कवर करते हैं। पिछले साल यह निर्यात 532 बिलियन यूरो (585 बिलियन डॉलर) का था। अभी तांबा, दवाइयां, सेमीकंडक्टर और लकड़ी पर भी शुल्क लगने की संभावना है।

जैसे को तैसा
जब ट्रंप ने मार्च में स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर 25% शुल्क लगाया, तो EU ने ‘जैसे को तैसा’ वाली नीति अपनाने का फैसला किया।एक वरिष्ठ ईयू अधिकारी ने कहा, ‘हम उन क्षेत्रों में प्रतिक्रिया देंगे जहां अमेरिका को दर्द होता है।’ अधिकारियों ने पहले कहा था कि ईयू उन अमेरिकी राज्यों से आने वाले सामानों को निशाना बनाएगा जो राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसमें लुइसियाना में उत्पादित सोयाबीन भी शामिल है। लुइसियाना अमेरिकी स्पीकर माइक जॉनसन का गृह राज्य है, जो कांग्रेस में ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं।

क्या से क्या हो गया…
यह सब तब हो रहा है, जब ट्रंप नजदीकी एलन मस्क ने इटली लीग के नेता माटेओ साल्विनी को शनिवार को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में अमेरिका और यूरोप ‘एक बहुत ही करीबी, मजबूत साझेदारी’ बना सकते हैं और ‘जीरो टैरिफ जोन’ तक पहुंच सकते हैं।मस्क ने फ्लोरेंस में लीग के कांग्रेस के दौरान एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में साल्विनी से बात की। साल्विनी दूर-दक्षिणपंथी, अप्रवासी विरोधी लीग पार्टी के नेता हैं और इतालवी रूढ़िवादी सरकार के उप प्रधानमंत्री हैं, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी कर रही हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...