12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: हुक्काबार ले जाकर कोल्डड्रिंक में दी नशे की गोली और......

उत्तर प्रदेश: हुक्काबार ले जाकर कोल्डड्रिंक में दी नशे की गोली और… वाराणसी में लड़की के साथ गैंगरेप

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने संबंधित लालपुर पांडेपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता वाराणसी के हुकुलगंज इलाके की रहने वाली है और इंटरमीडिएट की छात्रा है.

दरअसल, पीड़िता 29 मार्च से ही लापता थी. पीड़िता स्पोर्ट्स कोर्स में दाखिले के लिए तैयारी कर रही थी और यूपी कॉलेज में रनिंग के लिए भी जाती थी. पीड़िता के आरोप के मुताबिक 29 मार्च को उसका एक साथी शहर के पिशाच मोचन इलाके में उसे अपने साथ हुक्काबार ले गया था. वहां कुछ और युवक भी आ गए. पीड़िता के मुताबिक उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया था और फिर सिगरा क्षेत्र के अलग-अलग होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.

आरोप के मुताबिक, दुष्कर्म करने वाले युवकों में से कुछ उसके परिचित, कुछ इंस्टाग्राम के दोस्त, और कुछ पढ़ाई के दौरान के साथी हैं. परिजनों की शिकायत के बाद पीड़िता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया और फिर हुक्काबार पहुंचकर पूछताछ भी शुरू कर दी और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला. इसके बाद सात आरोपियों में से 6 को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है.

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा ने बताया कि आज 6 अप्रैल को लालपुर थाने में एक सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत प्राप्त हुई. यह घटनाक्रम 29 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच का है.

पीड़िता के मुताबिक 29 मार्च को वह अपनी मर्जी से अपने दोस्त के साथ गई थी. 4 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों के द्वारा लालपुर थाने में सूचना दी गई कि उनकी बेटी कहीं चली गई है. इसके बाद गुमशुदगी लिखी गई. उसी दिन पीड़िता को सकुशल पुलिस के द्वारा बरामद भी किया गया. इसलिए न तो पीड़िता ने और न ही उनके परिजनों ने किसी भी प्रकार के दुष्कर्म की शिकायत की थी।. आज 6 अप्रैल को पीड़िता और उनके परिजनों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की गई है. जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.

उन्होंने आगे बताया कि जैसा कि कुछ मीडिया में चलाया जा रहा है कि पीड़िता नाबालिग है, जबकि ऐसा नहीं है; वह बालिग है. जिन लोगों के नाम से शिकायत में दिए गए हैं. उनमें से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ भी की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...