9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यसाबरमती नदी के किनारे कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से, गुजरात में...

साबरमती नदी के किनारे कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से, गुजरात में 64 साल बाद हो रहा आयोजन

Published on

अहमदाबाद,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1924 के बेलगाम अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे. महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के सौ साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस उनकी जन्मभूमि गुजरात में साबरमती नदी के किनारे राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने जा रही है. कांग्रेस के इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत 8 अप्रैल को होगी जिसे ‘न्याय पथ’ नाम दिया गया है. इस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे.

64 साल बाद ये पहला मौका है जब गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है. इस अधिवेशन में दो हजार से ज्यादा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद कांग्रेस की ओर से जताई गई है. गुजरात महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि है और ये दोनों ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं. अपने इन कद्दावर नेताओं की विरासत को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दो दिवसीय आयोजन की रूपरेखा तैयार की है.

जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल को दिन में 11 बजे से दो दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत होगी. इस अधिवेशन में कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे जिससे आने वाले समय के लिए पार्टी की सियासी दिशा तय होगी. राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस नेताओं के गांधी आश्रम जाने का भी कार्यक्रम है. 8 अप्रैल की शाम 5 बजे कांग्रेस के नेता गांधी आश्रम जाएंगे और वहां भजन-कीर्तन में भी शामिल होंगे.

रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें मल्लिका साराभाई के साथ ही अन्य कलाकार डांडिया, गरबा, आदिवासी नृत्य जैसे लोक कला के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मेहमानों के लिए गुजराती भोजन का प्रबंध रहेगा. पार्टी को उम्मीद है कि इस अधिवेशन से सूबे की सत्ता में वापसी की राह निकलेगी.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कहा कि इसे न्याय पथ नाम दिया गया है. कांग्रेस न्याय के रास्ते पर चलेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी. उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने आजादी के लिए मेहनत की थी, उसी तरह से गुजरात में पार्टी मेहनत करेगी और सत्ता में वापसी करेगी.
ये भी देखें

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...