9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमां बनने वाली है मुस्कान... पति के कत्ल के इल्जाम में मेरठ...

मां बनने वाली है मुस्कान… पति के कत्ल के इल्जाम में मेरठ जेल में है बंद, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Published on

मेरठ ,

पति सौरभ राजपूत की हत्या के इल्जाम में मेरठ की जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है. खुद सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है कि मुस्कान प्रेग्नेंट है. जांच के लिए जिला अस्पताल से एक टीम जेल पहुंची थी. क्योंकि, जेल प्रशासन ने प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था.

दरअसल, मेरठ जेल प्रशासन ने इस संबंध में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को एक पत्र भेजा था. पत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट (महिला रोग विशेषज्ञ) को जेल भेजने की मांग की गई थी ताकि मुस्कान और एक और अन्य महिला की जांच कराई जा सके, साथ ही आवश्यकतानुसार उनका गर्भावस्था परीक्षण (प्रेगनेंसी टेस्ट) भी किया जा सके. ऐसे में आज यानी सोमवार को जिला अस्पताल से महिला डॉक्टर मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल पहुंची थीं.

जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल मुस्कान की तबीयत बिल्कुल ठीक है और उसे कोई गंभीर समस्या नहीं है. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुस्कान की हालत जेल में बिगड़ गई है, लेकिन मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि मुस्कान न केवल स्वस्थ है, बल्कि नशे के लक्षण भी अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं.

बकौल वरिष्ठ जेल अधीक्षक- जब किसी महिला को जेल में रखा जाता है, तो उसके स्वास्थ्य का नियमित रूप से परीक्षण किया जाता है. विशेष रूप से अगर कोई महिला पहले से गर्भवती हो या ऐसी कोई संभावना हो, तो जेल प्रशासन उसकी समय-समय पर निगरानी करता है. यह एक नियमित प्रक्रिया है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...