14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुरुष ने कपड़े उतरवाकर तलाशी ली, वाशरूम नहीं जानें दिया... भारतीय महिला...

पुरुष ने कपड़े उतरवाकर तलाशी ली, वाशरूम नहीं जानें दिया… भारतीय महिला ने सुनाई अमेरिकी एयरपोर्ट पर ज्यादती की कहानी

Published on

वॉशिंगटन:

भारत की एक महिला उद्यमी श्रुति चतुर्वेदी को अमेरिका के अलास्का में एंकोरेज हवाई अड्डे पर भयावह अनुभव का सामना करना पड़ा है। श्रुति को एक कथित संदिग्ध पावर बैंक मिलने पर आठ घंटे तक एयरपोर्ट पर हिरासत में रखा गया। इस दौरान उनका सामान छीन लिया गया और पुरुष अफसर ने उनके साथ खराब बर्ताव किया। यहां तक कि उनकी फ्लाइट भी इस लंबी पूछताछ के चलते छूट गई। श्रुति ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी है। इस पर भारतीय सोशल यूजर्स के बीच गुस्सा है। कई लोगों ने हवाई अड्डे के प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए हैं। सोशल यूजर्स ने भारत सरकार से भी इस मुद्दे पर दखल की अपील की है।

श्रुति चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती शेयर की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय को भी पोस्ट में टैग किया है। उन्होंने बताया है कि अमेरिका की पुलिस और FBI ने आठ घंटे तक उनको बैठाए रखा। एक पुरुष अधिकारी ने कैमरे के सामने उनकी तलाशी ली। इस दौरान उन्हें बाथरूम जाने और फोन करने की अनुमति भी नहीं दी गई।

बेतुके सवाल करते रहे अफसर
श्रुति ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कल्पना कीजिए कि पुलिस आठ घंटे तक आपको बैठाए रखे। हास्यास्पद चीजों के बारे में बेतुकी पूछताछ की जाए, कैमरे पर पुरुष अधिकारी आपकी तलाशी ले। आपको ठंडे कमरे में बैठाकर गर्म कपड़े छीन लिए जाएं। आपको फोन ना करने दिया जाए और शौचालय जाने तक की इजाजत ना मिले। यहां तक कि आपकी फ्लाइट भी छूट जाए। यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट सुरक्षा ने आपके हैंडबैग में आपके पावरबैंक को संदिग्ध माना। ये मेरा साथ हुआ है।’

श्रुति ने अपनी पोस्ट में भारत के विदेश मंत्री को भी टैग किया है। श्रुति ‘चायपानी’ नाम की एक पब्लिक रिलेशन फर्म चलाती हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलास्का यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की थीं। हालांकि अलास्का में एंकोरेज एयरपोर्ट पर उनको बिना किसी उचित कारण के आठ घंटे तक हिरासत में रखा गया। इससे उनकी पूरी यात्रा का मजा किरकिरा हो गया।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना के बाद अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार मामला उठाया है। यूजर्स का कहना है कि पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को अमेरिकी हवाई अड्डों पर परेशान किया गया है। सोशल यूजर्स ने सवाल उठाया है कि आखिर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भारतीय नागरिकों को संदिग्ध नजर से क्यों देख रहे हैं।

 

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...