17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिक्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ? पार्टी के अधिवेशन...

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ? पार्टी के अधिवेशन में राहुल गांधी ने कह दी ये बात

Published on

अहमदाबाद

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के अधिवेशन के पहले पार्टी की विस्तारित सीडब्ल्यूडी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे से लेकर संसदीय बोर्ड की नेता सोनिया गांधी समेत तमाम नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि हम अल्पसंख्यक की बात करते हैं और करते रहेंगे। इससे नहीं डरेंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में दलित, ओबीसी और ब्राह्मण समाज को लेकर भी बयान दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे, OBC साथ छोड़कर चला गया। हम अल्पसंख्यक की बात करते है, इसलिए कई बार हमारी आलोचना भी होती है। इससे डरना नहीं है, मुद्दे उठाए जाने चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पहले हम मुसलमान, माइनॉरिटी की बात करेंगे, डरना नहीं है।

राहुल गांधी बयान के मायने
राहुल गांधी का यह बयान इसलिए भी अहम है जब देशभर में नए वक्फ कानून को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय चिंतित है। संसद के दोनों सदनों में कानून पास हो चुका है। कांग्रेस के नेता जब अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल स्मारक में विस्तारित सीडब्ल्यूसी के साथ ग्रुप फोटो के इकट्‌ठा हो रहे थे तक केंद्र सरकार ने नए वक्फ कानून को देश में लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। ओबीसी के मुद्दे पर राहुल गांधी की चिंता वाजिब हो सकती है। पीएम मोदी ने गुजरात के पीएम रहते हुए ही सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा का ऐलान किया था। इसके बाद उन्हें पूरे देश के पटेल, पाटीदार, कुर्मी और इससे जुड़ी ओबीसी जातियों का समर्थन मिला था। मोदी ने खुद को ओबीसी नेता के तौर पर स्थापित कर लिया था। सीडब्ल्यूसी की विस्तारित बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं रहा, वे आज 140 सालों के संघर्ष और सेवा के इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सुनियोजित तरीके से वातावरण बना रहे हैं।

गुजरात से प्रेरणा लेगी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास हो रहा है। खरगे ने कहा कि पिछले कई सालों से कई राष्ट्रीय नायकों को लेकर एक सोचा समझा षड्यंत्र चलाया जा रहा है। खरगे ने ऐतिहासिक दस्तावेजों और सरदार पटेल के भाषणों का हवाला देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच आपसी सम्मान था और मधुर संबंध थे। कांग्रेस को अपने 140 साल के इतिहास में जिन प्रांतों से सबसे अधिक शक्ति मिली, उसमें गुजरात अव्वल है। आज कांग्रेस फिर से यहां प्रेरणा और शक्ति लेने आई है। कांग्रेस की असली शक्ति देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की विचारधारा है।आज उस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हम सबसे पहले खुद को मजबूत करें, अपने संगठन को मजबूत करें।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...