12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यअनोखा मामला: बंदरों ने किया कुछ ऐसा कि अजमेर में हो गई...

अनोखा मामला: बंदरों ने किया कुछ ऐसा कि अजमेर में हो गई गैस लीक, अस्पताल में भर्ती हुए 28 लोग

Published on

अजमेर

जिले के किशनगढ़ शहर में क्लोरीन गैस रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गैस के प्रभाव से आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए करीब दो किलोमीटर की परिधि को ब्लॉक कर दिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने गैस रिसाव पर काबू पाया।

बंदरों ने गैस की पाइप तोड़ी
बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम सोमवार देर शाम का है। गैस की चपेट में आए 28 लोगों को राजकीय वाई.एन. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि से 600 लीटर का यह सिलेंडर था, जिसमें से गैस रिसाव होने लगी। जानकारी देते हुए लोकेश ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित किया गया। वहां मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में लगातार बंदरों को आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों की ओर से क्लोरीन गैस की पाइप तोड़ी गई थी, जिसके कारण गैस का रिसाव हुआ।

अब स्थिति सामान्य
क्लोरीन गैस रिसाव की घटना के बाद अब स्थिति सामान्य है,सभी रास्ते खोल दिए गए हैं। वहीं घायलों को भी छुट्टी दे दी गई है। ऐतियातन जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बनाई जा रही है । एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि समय रहते क्लोरीन गैस पर नियंत्रण पा लिया गया और इस दौरान एनडीआरएफ सहित अन्य से टीम भी मौके पर पहुंची थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज मुहैया कराया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्थिति क्षेत्र में सामान्य है और सर्वे का काम भी जारी है।

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...