4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यखरगे...सोनिया और राहुल रहे मौजूद तो क्यों गैरहाजिर रहीं प्रियंका गांधी? जयराम-वेणुगोपाल...

खरगे…सोनिया और राहुल रहे मौजूद तो क्यों गैरहाजिर रहीं प्रियंका गांधी? जयराम-वेणुगोपाल ने सवालों पर दिया जवाब

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन के पहले दिन विस्तारित सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक पर हुई। इसमें में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 158 सदस्यों ने हिस्सा लिया। हालांकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अनुपस्थित रहीं। सीडबल्यूसी की बैठक में प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति मीडिया के बीच चर्चा का विषय रही, हालांकि बाद में इस मुद्दे पर जब पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से सवाल हुआ तो उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

और कितने सदस्य रहे गैरहाजिर?
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बैठक में 35 सदस्य अनुपस्थित थे और किसी एक व्यक्ति को अलग करना उचित नहीं है। इसी सवाल का जवाब देते हुए पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पार्टी से पहले ही अनुरोध किया था कि उन्हें विदेश में पूर्व-व्यस्तताओं में शामिल होने के लिए एआईसीसी सत्र और संसद सत्र को छोड़ने की अनुमति दी जाए और पार्टी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस ने 64 साल बाद गुजरात के अहमदाबाद में AICC का अधिवेशन रखा है। यह 9 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस अधिवेशन के अंतिम अपने संगठन में बदलावों का ऐलान कर सकती है।

मधुर थे नेहरू-पटेल के संबंध
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया, जिन्होंने किसान आंदोलन से शुरुआत की और संविधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जयराम ने कहा कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के बीच संबंधों को दर्शाना है, तथा उनके बीच की अनोखी जुगलबंदी को उजागर करना है। दोनों ही आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। प्रस्ताव में उन दावों की निंदा की गई है कि उनके बीच संबंध तनावपूर्ण थे। ऐसे बयानों को झूठा और दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा बताया गया है।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...