4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यजो काम नहीं करना चाहते रिटायर हो जाएं', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

जो काम नहीं करना चाहते रिटायर हो जाएं’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पार्टी नेताओं को सख्त संदेश

Published on

अहमदाबाद,

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं को तीखा संदेश देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी के काम में मदद नहीं करते, उन्हें आराम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए. अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 84वें अधिवेशन में अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी संगठन में जिला अध्यक्षों की भूमिका को और बढ़ाया जाएगा तथा उनकी नियुक्ति सख्ती एवं निष्पक्षता से की जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘संगठन में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है. इसलिए उनकी नियुक्ति एआईसीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती और निष्पक्षता से की जानी चाहिए.’ खड़गे ने कहा कि जिला अध्यक्ष को अपनी नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर सर्वश्रेष्ठ लोगों को जोड़कर बूथ समिति, मंडल समिति, ब्लॉक समिति और जिला समिति बनानी होती है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमने देश भर के जिला अध्यक्षों की तीन बैठकें भी बुलाईं. राहुल जी और मैंने उनसे बात की और उनकी राय ली. भविष्य में हम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में जिला अध्यक्षों को भी शामिल करने जा रहे हैं.’

खड़गे ने कहा, ‘मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जो लोग पार्टी के काम में मदद नहीं करते, उन्हें आराम करने की जरूरत है, जो अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों का अनुसरण कर रही है. उन्होंने कहा, ‘साबरमती के तट से हम न्याय के मार्ग पर चलने के लिए दृढ़ संकल्प, संघर्ष और समर्पण का संदेश लेकर जा रहे हैं.’ खड़गे ने कहा, ‘हम फिर से भारत की आजादी के लिए लड़ रहे हैं. आजादी की इस दूसरी लड़ाई में दुश्मन फिर से अन्याय, असमानता, भेदभाव, गरीबी और सांप्रदायिकता हैं.’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि पहले विदेशी लोग अन्याय, गरीबी और असमानता को बढ़ावा देते थे, अब हमारी अपनी सरकार ऐसा कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘तब विदेशी लोग सांप्रदायिकता का फायदा उठाते थे, आज हमारी अपनी सरकार इसका फायदा उठा रही है. लेकिन हम यह लड़ाई भी जीतेंगे.’ उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम को डिजाइन ही विपक्षी दलों को हराने के लिए किया गया है. उन्होंने एक बार फिर बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाते हुए कहा कि दुनिया के 95 फीसदी देश बैलट पेपर से चुनाव कराते हैं और हम अब भी ईवीएम के भरोसे हैं. बता दें कि कांग्रेस ने गुजरात में 60 साल बाद अपना कोई अधिवेशन आयोजित किया है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...