12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यजयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 10 राहगीरों को उड़ाया, 3...

जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 10 राहगीरों को उड़ाया, 3 की मौत,

Published on

जयपुर,

जयपुर में बेकाबू कार का कहर देखने को मिला. जहां तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 7 घायलों का शहर के अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि आखिर में लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. आरोपी का नाम उस्मान बताया जा रहा है. घटना के वक्त वह शराब के नशे में धुत था.

घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र की है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि सोमवार रात करीब 9.15 बजे नाहरगढ़ मोड़ पर फर्राटे मारती कार ने एक के बाद एक मोटर-साइकिल, स्कूटी सहित 3 गाड़ियों को उड़ा दिया. जब तक कोई संभल पाता तब तक कार कहर बरपा चुकी थी और 10 लोगों को उड़ा चुकी थी.

जयपुर नॉर्थ एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि कार ड्राइवर ने एमआई रोड पर कुछ गाड़ियों को टक्कर मार दी थी और इसके बाद भागते समय नाहरगढ़ थाना इलाके में लंगर के बालाजी मोड़ के पास वह तीन जगहों पर एक्सीडेंट करता हुआ भागा.

हालांकि लोगों ने उसे पकड़ लिया. हादसे में 50 वर्षीय ममता कंवर और 37 साल के अवधेश पारीक व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बाकि घायलों का इलाज जारी है. कार ड्राइवर को डिटेन करने के साथ ही कार को जब्त कर लिया है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...