12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यGoogle Map ने बिहार की जगह दिखा दी UP के गांव की...

Google Map ने बिहार की जगह दिखा दी UP के गांव की लोकेशन, रेल पटरी पर कार सामने मालगाड़ी फिर…

Published on

गोरखपुर:

गूगल मैप के सहारे रास्‍ता सफर करना अब खतरनाक होता जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें कार सवार गूगल मैप के बताए रास्‍ते पर गए और उनको मौत का सामना करना पड़ा। ताजा केस गोरखपुर से सामने आया है। यहां देर रात एक युवक पार्टी करने के बाद अपने गांव वापस निकला। गांव की जगह वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। तभी सामने से तेज रफ्तार में मालगाड़ी आते देख कार सवार के होश उड़ गए। उसकी किस्‍मत अच्‍छी थी कि ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दी वर्ना कुछ भी हो सकता था।

बिहार के गोपालगंज में रहने वाले आदर्श राय अपने दोस्‍तों के साथ यूपी के गोरखपुर पार्टी करने आए थे। देर रात एक बजे पार्टी करने के बाद सभी कार से वापस लौटने लगे। आदर्श ने गूगल मैप पर अपने गांव गोपालपुर का नाम डाला तो उसने बिहार के गोपालपुर की जगह गोरखपुर के गोपालपुर की लोकेशन दिखा दी। यह लोकेशन डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन और जगतबेला स्‍टेशन के बीच है। आदर्श और उसके दोस्‍तों ने यह ध्‍यान नहीं दिया कि वे बिहार के बजाय यूपी के गोपालपुर जा रहे हैं।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया
आदर्श अपने दोस्‍तों के साथ गूगल मैप के बताए रास्‍ते पर बढ़ता रहा। गूगल मैप के लोकेशन ने उसे एक पगडंडी से होते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंचा दिया। आदर्श रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान कार का पहिया पत्‍थरों में फंस गया। इसी समय सामने से तेज रफ्तार मालगाड़ी आती दिखाई थी। कार में बैठे आदर्श और दोस्‍तों की हालत खराब हो गई। लोको पायलट को जैसे ही ट्रैक पर कार खड़ी दिखाई थी, उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी।

55 मिनट तक बाधित रहा रेलवे ट्रैक
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी दशरथ प्रसाद ने बताया कि कार मालिक आदर्श को हिरासत में ले लिया गया गया है। आदर्श ने बताया कि गूगल मैप के धोखे में यह हादसा हुआ है। इसकी वजह से मालगाड़ी करीब 55 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। देर रात दो बजे मालगाड़ी को रवाना किया गया। कार को पुलिस ने जब्‍त कर लिया है। आदर्श को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

मुरादाबाद में कार में तड़पकर मर गई थीं लड़कियां
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद में गूगल मैप के चलते बड़ा हादसा हो गया था। हरियाणा के रहने वाले दो युवक और दो युवतियां नैनीताल से घूमकर वापस लौट रही थीं। गलत लोकेशन के चलते वे हाइवे पर रांग कट से मुड़ गए। रास्‍ते में ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्‍कर मार दिया। कार में फंसकर दोनों युवतियों की मौत हो गई। इससे पहले नोएडा में एक ट्रेन ड्राइवर की कार 30 फुट गहरे नाले में जा गिरी थी। ड्राइवर गूगल मैप के बताए रास्‍ते पर जा रहा था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...