4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यकंगना रनौत के मनाली वाले घर का बिजली बिल 1 लाख रुपये!...

कंगना रनौत के मनाली वाले घर का बिजली बिल 1 लाख रुपये! कांग्रेस बोली- सस्ती पब्लिसिटी

Published on

शिमला

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित उनके खाली पड़े घर के लिए उन्हें 1 लाख रुपये का बिजली बिल आया है। अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में एक सभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दयनीय स्थिति पैदा कर दी है। इस महीने मुझे मनाली में अपने घर के लिए एक लाख का बिजली बिल मिला, जहां मैं रहती भी नहीं हूं! जरा यहां की हालत की कल्पना करें। सोचिए यहां क्या हालत है।

कांग्रेस ने इसका जवाब दिया
कंगना की टिप्पणी के तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाई ने इसका जवाब दिया। कांग्रेस ने कंगना रनौत के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के मुद्दों को सार्वजनिक रूप से उठाने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि उनके पास एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह बयान सस्ती पब्लिसिटी के लिए दिया गया है। उन्हें संबंधित अधिकारियों से लिखकर इस मुद्दे को हल करना चाहिए। उनके खिलाफ किसी प्रकार की जानबूझकर कार्रवाई करने का सवाल ही नहीं उठता।

कांग्रेस पर बोला हमला
बता दें कि कंगना ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की हालत खराब हो रही है और इस प्रदेश को इन भेड़ियों के चुंगल से बचाना है। इस सरकार के कार्यकाल में हालत इतनी खराब हो गई है कि यह सरकार समोसों पर जांच के लिए एजेंसियां लगा रही है। इस बात को सुनकर और पढ़कर उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। कंगना ने एक बार फिर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए नजर आईं। कंगना ने कहा कि वह कोई मिस्टर इंडिया नहीं हैं जो कहीं गायब हो गई हैं। पिछले 6 महीने से वह संसद में डटी हुई हैं और विक्रमादित्य सिंह रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेरे बारे में पूछते रहते हैं कि कंगना कहां गई।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...