4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलगिरगिट की तरह तुम... अंबाती रायुडू को नवजोत सिंह सिद्धू से बहस...

गिरगिट की तरह तुम… अंबाती रायुडू को नवजोत सिंह सिद्धू से बहस करना भारी, कर दिया ‘शर्मसार’

Published on

नई दिल्ली:

भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपने समय के जितने बेहतरीन क्रिकेटर थे अब उतनी अच्छी क्रिकेट कमेंट्री भी करते हैं। हिंदी कमेंट्री में उनका शायराना अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। आईपीएल 2025 में सिद्धू हिंदी कमेंट्री पैनल के सदस्य हैं। उनके साथ भारत के पूर्व कईं पूर्व क्रिकेटर भी कमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान कमेंट्री के साथ-साथ में आपस में खूब हंसी मजाक भी देखने को मिलता है। ऐसा ही वाक्य पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान देखने को मिला जब अंबाती रायुडू और सिद्धू के बीच एक तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

दअरसल पूरा मामला ये है कि कमेंट्री में अंबाती रायुडू नवतोज सिंह सिद्धु से ये कहते हैं कि ‘पाजी आप अपनी पसंदीदा टीम ऐसे बदलते हैं, जैसे गिरगिट रंग।’ इस पर सिद्धू कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी तुरंत पलटवार करते हुए रायुडू से कहते हैं कि, ‘गिरगिट अगर किसी के अराध्यदेव यानी ईष्ट देवता हैं तो वो तुम हो।’ इस बातचीत के बाद दोनों जोर से हंसने लगे थे।

सिद्धु ने रायुडू पर किया कटाक्ष
सिद्धू और रायुडू के बीच कमेंट्री के दौरान जो बाते उसे लेकर अब सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है सिद्धू ने कटाक्ष किया है। सिद्धू ने मजाक-मजाक में ही रायुडू को उनके संन्यास और फिर उससे वापसी की याद दिलाई है। बता दें कि अंबाती रायुडू ने साल 2019 में जब उन्हें वनडे विश्व कप में जगह नहीं मिली थी तो उन्होंने अचानक से संन्यास का ऐलान कर दिया था और कुछ समय बाद उन्होंने संन्यास से वापसी की घोषणा की थी। इसी को लेकर सिद्धू ने कमेंट्री में तज कसा।

मैच में पंजाब ने सीएसके को हराया
वहीं बात करें सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की तो मैच में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था, जिससे पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 219 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में 201 रन ही बना पाई। इस तरह पंजाब ने 18 रन से मैच जीत लिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...