7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यUP: मिर्जापुर में मेला दिखाने के बहाने दोस्त की हत्या, प्रेम कहानी...

UP: मिर्जापुर में मेला दिखाने के बहाने दोस्त की हत्या, प्रेम कहानी में बना रुकावट तो रची खौफनाक साजिश

Published on

मिर्जापुर ,

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां दो दोस्तों ने अपने तीसरे दोस्त की मेला दिखाने के बहाने ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वजह सिर्फ यह थी कि मृतक, आरोपी के प्रेम संबंधों में रुकावट बन रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

यह पूरा मामला चुनार थाना क्षेत्र का है, 8 अप्रैल 2025 को शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास राहुल सिंह का शव मिला था. राहुल शिवाजीपुरम का रहने वाला था और उसकी हत्या पत्थर से कूचल कर की गई.जांच में जुटी पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही आशीष कुमार सिंह और महेंद्र कुमार सिंह उसे मेला दिखाने के बहाने घर से ले गए थे. इस आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को चुनार इलाके के शिवशंकरी धाम अंडरपास परसोधा पुल के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक, आरोपी आशीष कुमार सिंह, मृतक राहुल सिंह के मोहल्ले की एक लड़की से प्यार करता था. राहुल इसका विरोध करता था. इसी बात से नाराज होकर आशीष ने अपने दोस्त महेंद्र के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची.

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
दोनों आरोपी राहुल को मेला दिखाने के बहाने शिवशंकरी धाम ले गए. वहां उसे शराब पिलाई और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. शव को मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर दोनों फरार हो गए.अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की वजह से हत्या की गई. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...